Paratha | Can I keep paratha packet outside for travelling without fridge? | AG | पराठा | Refrigerator |Paratha

 Can I keep paratha packet outside for travelling without fridge? 



पराठा एक ऐसी डिश है जो हर कोई खाना और खिलाना पसंद करता है। पराठा बनाना किसी को आसान लगता है तो किसी को बहुत मुश्किल। कोई पराठा खाकर खुश होता है तो कोई खिला कर ही खुश हो जाता है।

परठा और मां यह दो नाम अक्सर एक साथ आते हैं। 

पराठों को लेकर कुछ बातें जो बहुत ही प्रचलित (मशहूर) है वह यह है।

 "मुझे अपनी मां के बने हुए पराठे बहुत याद आते हैं"। 

"मेरी मां के जैसा पराठा कोई नहीं बना सकता"। 

"मां के बने पराठों में जो स्वाद है वह इन पराठों में नहीं"। 

"पराठा बतलब मां के हाथ के बने हुए"। 

पराठा खाने में भी आसान है और अगर कहीं कुछ खाना ले जाना हो तो भी सबसे पहले पराठे ही का ख्याल मन में आता है। क्योंकि खाने में तो आसानी होती ही है साथ ही साथ ले जाने में भी आसानी रहती है।

अगर आप कहीं सफर पर जा रहे हैं और साथ में पराठे ले जाना चाहते हैं तो आप को पराठे ले जाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा।

जब हम सफर पर जाते हैं तो साथ में रेफ्रीजिरेटर नहीं होता है। हमको खाना ऐसे ही रखना होता है ऐसी स्थिति में हमें हमेशा ऐसे खाने को अपने साथ सफर में ले जाना चाहिए जो खराब ना हो पाए। और जिस को खा कर हमारी भूख मिट सके। 

यात्रा पर जाते समय पूरी और पराठा सबसे अच्छा रहता है। हमको सिर्फ यह ध्यान देना है कि हम जिस भी चीज़ का पराठा अपने साथ सफर पर ले जा रहे हैं । वह जल्द ख़राब ना हो।

अगर आप एक दिन के लिए सफर पर जा रहे हैं तो चिकन कीमा, मटन कीमा, फिश और पनीर किसी भी चीज़ का ले जा सकते हैं। जिसको आप सुबह जल्दी बना सकते हैं। और फिर उसको पूरा दिन खा सकते हैं। लेकिन अगर आपका सफर दो दिन का है तो फिर आपका चिकन मटन फिश और पनीर का पराठा खराब हो सकता है।

आलू के पराठे को भी एक या दो दिन से ज़्यादा बिना रेफ्रीजिरेटर के नहीं  रखा जा सकता है। वरना वह खराब हो जाएगा।

दाल के बने पराठों को दो से तीन दिन तक बिना रेफ्रीजिरेटर के रखा और खाया जा सकता है।

कोई भी चीज़ बिना रेफ्रीजिरेटर के रखते समय यह भी देखना ज़रूरी है कि आप जिस जगह पर हैं वहां का टेम्परेचर और मौसम कैसा है। क्योंकि कोई भी खाना ठंड के मौसम में कम खराब होती है। जैसा कि गर्मी में हर सामान बहुत जल्दी खराब हो जाता है।

इस लिए सफर पर जाते समय मौसम के हिसाब से खाने का सामान साथ ले जाएं जिससे कि वह जल्द खराब ना हो। और आप आसानी से खा सकें।

सफर ज़्यादा लम्बा हो तो घी के पराठे भी बिना रेफ्रीजिरेटर के रख सकते हैं। जिसको आप अचार या तीखी-मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं।

बिना रेफ्रीजिरेटर के पराठे रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे पराठे वही रखें जो जल्दी खराब ना हों।

अजवायन पराठा, मेथी पराठा, हरा धनिया पराठा, पालक पराठा, लहसुन और कालीमिर्च के पराठों को आप लम्बे समय तक बिना रेफ्रीजिरेटर के रखा जा सकता है। 



Comments

Popular posts from this blog

कहानी याद आती है | Best Poetry | Story

Dal Fry | दाल फ्राई | AG | Dal Fry Recipe

शाद अब्बासी (एक शख्सियत) भाग 2