In a veg restaurant which side dish is best with roti paratha | AG | Side Dish

 In a veg restaurant which side dish is best with roti paratha 



रोटी और पराठा की टक्कर सदियों से चल रही है और सदियों तक चलेगी। हां बस यह खाने वाले के ऊपर है कि वह किया पसंद करता है। पराठा खाने वाले को रोटी नहीं भाती है और रोटी खाने वाले को पराठा बहुत ही हानिकारक लगता है। 

रोटी और पराठा का मामला ऐसा है कि कुछ खाने के साथ रोटी ही अच्छी लगती है और कुछ खाने के साथ पराठा ही मज़ा देता है।




 घर में तो ऐसा है कि इंसान कुछ भी अपने समय, स्वाद और टेस्ट के हिसाब से बना लेता है। लेकिन जब कोई बाहर रेस्टोरेंट्स में खाना खाने जाता है तो वह सोचता है कि ऐसा खाना खाएं जो परफेक्ट हो। होटल का मेन्यू देख कर इंसान कंफ्यूज हो जाता है कि कौन सी सब्ज़ी के साथ कौन सी रोटी और पराठा खाया जाए। 

बात अगर पनीर की सब्ज़ी के साथ रोटी और पराठा खाने की हो तो  कड़ाही पनीर के साथ रोटी, चिली पनीर के साथ पराठा,शाही पनीर के साथ रोटी, पंजाबी पनीर के साथ पराठा, पनीर बटर मसाला के साथ रोटी, पनीर मंचूरियन के साथ पराठा खा सकते हैं। 

बात अगर आलू, परवल और गोभी आदि कि की जाएं तो आलू की सब्ज़ी के साथ पराठा, परवल की सब्ज़ी के साथ रोटी, मिक्स वेज के साथ पराठा, भिंडी के साथ रोटी, गोभी आदि की सब्ज़ी के साथ पराठा और करेला की सब्ज़ी के साथ पराठा खा सकते हैं।

डाक्टर के अनुसार अगर आप सही तरीके से खाना खाते हैं तो आपको कुछ भी छोड़ना नहीं पड़ेगा। और आप सबकुछ खा भी लेंगे। 




जैसे अगर आप की सब्ज़ी बहुत ही तेल मसाले और क्रीम के साथ बनी हुई है तो आप को ऐसी डिश के साथ रोटी खाना चाहिए। और जो सब्ज़ी कम तेल मसाले के साथ बनी हो तो पराठे के साथ खाने में कोई दिक्कत नहीं है। 

इसी लिए कहते हैं कि अगर आप पराठों के शौकीन हैं तो आप ऐसी सब्ज़ी बनाएं जो कम तेल मसाले के साथ बने। जिसको आप पराठों के साथ आसानी से खा सकें।

अगर स्वाद के साथ सेहत भी बनाना है तो बहुत कम तेल के बने पराठे खाएं। जिससे आपको तसल्ली भी रहेगी कि आप जो पराठे खा रहे हैं वह नुकसान दायक नहीं है। और आप की ज़ुबान को पराठे खा कर मज़ा भी आ जाएगा।

हम खाने को कोई भी चीज़ खा सकते हैं। लेकिन खाने से पहले हमको ध्यान देना है कि हम ऐसी डिश खाएं जो हमारे लिए बेहतर हो। क्योंकि हमारा आज का खाना हमारे कल को बेहतर और बदतर बनाता है।



अगर आपको कोई बीमारी है और आपको तेल मसाले मना है। और आप फिर भी तेल मसाले खायेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा।

यह बात तो हो गयी कि किस सब्ज़ी के साथ किया खाना है। अब अगर हम बात करें खाने वाले की तो यह हमारे ऊपर है कि हम क्या खाते हैं। क्योंकि पराठा के शौकीन को हर खाने के साथ पराठा ही मज़ा देता है। और जो कोई अपने खाने के टेस्ट के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखते हैं तब वह पराठे के साथ रोटी को भी खाना पसंद करते हैं। जिससे कि उनके स्वाद के साथ-साथ उनकी सेहत भी बनी रहे।




आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। ऐसे में सबसे पहले लोग अपने खाने-पीने पर नज़र डालते हैं कि वह सही और हेल्दी खाना खा रहे हैं या नहीं।

आज हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे जो अपनी सेहत को नज़रंदाज़ करते हुए खूब पूरी पराठे खाते रहते हैं। लेकिन इसके साथ हमें ऐसे लोग भी मिल जाएंगे जो अपनी सेहत को देखते हुए पराठे को हाथ नहीं लगाते और सिर्फ रोटी ही खाते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust