How to Make Tasty Dal Fry at Home | दाल फ्राई | पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट दाल फ्राई |



 दाल फ्राई


दाल हर घर में बनती है और इसे हर कोई खाना पसंद करता है। चाहे हम कितने भी मजेदार और तीखे व्यंजन खा लें, अंत में दाल की सादगी का ही मन करता है। लेकिन रोज़ाना एक ही तरह की साधारण दाल खाकर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में दाल फ्राई एक बढ़िया विकल्प है। इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद लाजवाब होता है।


यहां हम दाल फ्राई बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप सामग्री और मसालों की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार समायोजित कर सकते हैं।





सामग्री


अरहर की दाल: 200 ग्राम


रिफाइंड तेल: 3 बड़े चम्मच (या देसी घी/मक्खन)


प्याज़: 2 (मीडियम आकार, बारीक कटी हुई)


टमाटर: 2 (मीडियम आकार, बारीक कटे हुए)


अदरक पेस्ट: 1 चम्मच


लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच


धनिया पाउडर: 1 चम्मच


हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच


लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच (स्वादानुसार)


गरम मसाला पाउडर: 1 चम्मच


हरा धनिया: गार्निश के लिए


नमक: स्वादानुसार





---


विधि


दाल उबालने की प्रक्रिया:


1. दाल को धोकर प्रेशर कुकर में डालें।



2. उसमें 1/2 चम्मच नमक और दाल जितना पानी डालें।



3. कुकर का ढक्कन बंद करके तेज़ आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं।



4. फिर आंच धीमी कर 5 मिनट तक पकाएं। कुकर ठंडा होने पर दाल को अलग रखें।




मसाला तैयार करें:


1. एक पैन में तेल गर्म करें।



2. उसमें ज़ीरा और साबुत लाल मिर्च डालें।



3. जब मसाले हल्के भुन जाएं, तो प्याज़ डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।



4. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट भूनें।



5. कटे हुए टमाटर डालें और टमाटर गलने तक पकाएं।



6. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें। मसालों को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।




दाल और मसाला मिलाएं:


1. उबली हुई दाल को मसाले में डालें और अच्छे से मिला लें।



2. दाल को तेज़ आंच पर उबालें।



3. उबाल आने के बाद आंच धीमी कर 5 मिनट तक पकाएं।



4. हरे धनिये से गार्निश करें।






---


सर्विंग टिप्स


🍲दाल फ्राई को गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें।


🍲इसे सूखी आलू की सब्ज़ी के साथ परोसने पर स्वाद दोगुना हो जाता है।





---


टिप्स:

🔥नमक दाल और मसालों दोनों में डालें।

🔥अधिक स्वाद के लिए मक्खन या देसी घी का उपयोग करें।

🔥दाल को पहले से उबालकर फ्रिज में रख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर इसे मसाले में डालकर जल्दी तैयार करें।

🔥मसाले और मिर्च को अपने स्वादानुसार समायोजित करें।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust