Posts

Golden onion recipe | Pyaz | AG | Laccha Pyaz

Image
सामग्री: 🔸प्याज़ 🔸रिफाइंड तेल या सरसों तेल नोट: 🔹आपको भुनी प्याज़ का जितना काम हो उसी हिसाब से तल लें। 🔹या फिर आप अपने परिवार और उसके खर्च के हिसाब से भी भून कर रख सकती हैं। 🔹अगर आप की छोटी फैमिली है तो आप एक बड़ा प्याज़ लेकर काट लें। 🔹 कढ़ाई में इतना तेल लें कि प्याज़ उस में अच्छे से डूब जाए। 🔹कम तेल में भी भुन जाएगी लेकिन ज़्यादा तेल में प्याज़ के लछ्छे सब एक रंग के गुलाबी होते हैं। विधिः सबसे पहले प्याज़ को छीलकर घो लें, फिर प्याज़ को गोल-गोल काट लें। ध्यान रहे प्याज़ गोल काटना है। प्याज़ जैसे गोल रहती वैसे ही काटना है। एक कड़ाही में तेल गरम करें और जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें कटी हुई प्याज़ डालें। प्याज़ को चलाते हुए तेज़ आंच पर पकाएं। प्याज़ को लगातार चलाते रहे जिससे कि सारी प्याज़ एक जैसी गुलाबी लाल हो। प्याज़ गुलाबी होना शुरू हो गया है। और जब प्याज़ लाल होना शुरू हो जाए तो ध्यान दीजिए कि प्याज़ जल न जाए। प्याज़ गुलाबी लाल हो गयी, प्याज़ को तेल से निकाल लें। जिस तरह आप तस्वीर में देख रहें हैं क...

Cappuccino tricks | AG | Coffee

Image
♥️ कैपेचीनो बनाने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें। ♥️कैपेचीनो जल्दी बनाने के लिए दो चम्मच चीनी, दो चम्मच पानी, दो चम्मच काॅफी पाउडर डालकर मिक्सर-ग्राइंडर या जूसर में फेंट लें। ♥️कैपेचीनो मशीन से बनती है, लेकिन अगर आप के पास मशीन न हो तो कोई बात नहीं आप मिक्सर-ग्राइंडर या जूसर में फेंट लें। ♥️और अगर आप के पास जूसर न हो तो हैंड ब्लैंडर से फेंट लें। ♥️अब आप सोच रहे होंगे कि भला किस के पास जूसर नहीं होगा तो कभी-कभी ऐसा होता है कि आप देर रात तक पढ़ाई कर रहें हैं और आपका काॅफी पीने का मन कर रहा हो तो इसके लिए आप केटल में दूध गर्म करके रख लें और जब आप का काॅफी पीने का इरादा हो तो दूध को मग में निकाल कर चीनी और काॅफी डालें।और हैंड ब्लैंडर से फेंट कर फटाफट काॅफी तैयार कर लें। ♥️काफ़ी को ज्यादा सुंदर और आकर्षक बनाना हो तो हम यहां पर कुछ देसी जुगाड से आपको  डिजाइन  बनाना बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप कॉफी को आकर्षित बना सकते हैं । आप जो भी डिजाइन बनाना चाहते हैं उसको पेज पर बना लें।और फिर उस डिजाइन कट कर लें। ♥️इस तरह से..... ♥...

बिना मशीन के झागदार कैपेचीनो बनाएं सिर्फ 5 मिनट में | Homemade Cappuccino Recipe in Hindi | Cappuccino | कैपेचीनो रेसिपी | Coffee

Image
कैपेचीनो (Cappuccino) सामग्री:- 🔹दूध      1 मग 🔹चीनी    2 चम्मच 🔹काफ़ी     2 पाउच 🔹पानी     2 चम्मच 🔹चाकलेट पाउडर   ऊपर से सजाने के लिए। विधि:-  मग में चीनी डालें। फिर काॅफी डालें। दोनों पाउच डाल दें। पानी भी डाल दें। चीनी पानी काफी सब डाल दिया है। अब हैंद बलैंडर से फेंटें। और फेंटते रहें। आप देखेंगे कि रंग बदल रहा है। और आप का पेस्ट स्मूथ और फबी हो रहा है। बड़े ही आराम से फेंटते रहे। मिक्सचर लगभग तैयार हो रहा है। इसमें सिर्फ फेंटने में ही टाइम लगता है। मिक्सचर तैयार हो गया है। मिक्सचर को कटोरी में निकाल लें। और मग में गर्म दूध डालें। और कुछ सेकेंड फेंटें। दूध में भी झाग बन गया।  अब ऊपर से काॅफी का मिक्सचर डालें। और टूथ पिक से हल्के से ऊपर ही ऊपर चला लें । पेपर पर कोई भी डिज़ाइन बना लें। पेपर को मग पर रखें और ऊपर से चाकले...

Imli chutney tricks

Image
इमली की चटनी में पुदीना न हो तो चटनी में वह स्वाद नहीं आता जो पुदीना डालने के बाद आता है। पुदीना हर मौसम में नहीं मिलता है, इस लिए जब पुदीना मिल रहा हो उसको लें, और उसकी पत्तियों को तोड़ कर सुखा लें। पुदीना की पत्तियों को धूप में ना रखें, बल्कि छांव में सुखाएं। या फिर अगर धूप में रखें भी तो बहुत थोड़ी देर के लिए रखें। और जब इमली की चटनी बनाएं तो उसमें सूखे हुए पुदीने ज़रूर डालें। इमली की मज़ेदार चटनी कैसे बनती है यह जानने के लिए कहीं भी क्लिक करें।

Imli ki chutney | AG| Homemade Chutney | Good | Tricks

Image
सामग्री 🔹इमली 1कटोरी 🔹चीनी आधा कटोरी 🔹हरी मिर्च 1 पीस 🔹नमक 1/3 चम्मच 🔹 पुदीना 3 से पांच पत्ती + सजाने के लिए पराठा बेचने का तरीका.... विधि:- इमली को साफ करके उसकी बीज निकाल लें। और फिर इमली में पानी डालकर उसको भीगने के लिए रख दें। पापड़ कोन भेल नया स्टाइल.... इमली को कम से कम एक घंटा भिगो दें। इमली अच्छे से भीग गई है। इमली को पानी से निकाल लें। Trick कुकिंग टिप्स और  मिक्सर ग्राइंडर में रख कर उसमें पुदीना, नमक, और हरी मिर्च डालें। और साथ ही साथ चीनी भी डाल दें। मटर भेल बनाने का तरीका  और थोड़ा पानी डालकर उसको अच्छे से पीस लें। इमली की चटनी तैयार है। और अपने हिसाब से गाढ़ी या पतली कर लें। ज्यादा पतला करना हो पानी ज्यादा डालें। और पुदीना की पत्तियों से सजा कर सर्व करें। नोट:- 🔹इमली की चटनी को चाट, समोसे, ब्रेड पकौड़े, आलू-प्याज के पकौड़े, छोले आदि के साथ खा सकते हैं। 🔹टिक्की चाट, समोसा चाट, नमक पारा चाट को परोसते समय उसमें दही और टमाटर की चटनी के साथ इमली की ...