Posts

Navratan Biryani|घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल नवरतन बिरयानी | नवरतन बिरयानी | Navratan Biryani recipe

Image
 नवरतन बिरयानी.....  जब भी बात हो शाही खाने की, तो बिरयानी का नाम सबसे ऊपर आता है। और जब बिरयानी में जुड़ जाए रंग-बिरंगी सब्जियाँ, कुरकुरे ड्राय फ्रूट्स, रसीला पनीर और हल्की सी मिठास, तो वो बन जाती है – नवरतन बिरयानी। एक ऐसा स्वाद जो मुगलई ठाठ भी है, और भारतीय घरो की रसोई की गर्मजोशी भी। यह बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि 9 अनमोल रत्नों का संगम है – हर निवाले में स्वाद, खुशबू और भव्यता का मेल। चलिए, बनाते हैं ये खास शाकाहारी बिरयानी, जो हर खास मौके को और भी यादगार बना देती है। सामग्री:- चावल आधा किलो  पनीर 1 पाव काजू 50 ग्राम  किशमिश 50 ग्राम  बादाम 50 ग्राम  आलू 1 पाव मटर 1 पाव गोभी 1 छोटा फूल गाजर 150 ग्राम  टमाटर 2 पीस बड़ा  तेल रिफाइंड 4 बड़े चम्मच+ तलने के लिए  प्याज़ 2 बड़े साइज़  अदरक पेस्ट 2 चम्मच  लहसुन पेस्ट 1 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच  दही 2 चम्मच  तेज़ पत्ता 2 पीस दालचीनी 1 तुकड़ा लौंग 3 पीस छोटी इलायची 3 पीस केसर (ज़ाफरान) कुछ पत्तियां  दूध 1 कप बिरयानी मसाला 1 चम्मच  हरी मिर्च 5 से 6 पीस ...

100 रंग ज़िंदगी के

मेरे अल्फाज़.... हर इंसान की ज़िंदगी छोटे-छोटे लम्हों से बनी होती है। यह लम्हें ही हमारी पहचान बनाते हैं। यह किताब उन्हीं लम्हों की गहराई को कम शब्दों में समेटने की कोशिश है। "100 रंग ज़िंदगी के" सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भावनाओं का दर्पण है। हर शब्द में एक कहानी छुपी है, हर एहसास में एक ज़िंदगी की झलक। यह किताब एक पल  आपकी आंखें नम कर जायेगी।  तो वहीं अगले पल  आपके होठों पर मुस्कान ले आयेगी।  शब्दों के इस सफर में आइए, अपने ही दिल की गहराइयों से मिलिए। धन्यवाद  लेखिका  अंजुम अंसारी  ( Little_Star ) टाइटल 100 रंग ज़िंदगी के  ( हर लम्हा एक नया रंग) ज़िंदगी- हर पल बदलती तस्वीर, कभी धूप कभी छांव। जन्म- ‌‌ एक नई कहानी की शुरुआत।  सांस- ज़िंदगी का पहला एहसास। रोना- दुनिया में पहला संवाद। मां की गोद-  सबसे पहले जन्नत। पिता का एहसास-  सुरक्षा का पहला नाम। मुस्कान- बिना शब्दों की खुशी। सोना-  निश्चितता का पहला आलिंगन। जागना-  सपनों से हकीकत की ओर पहला कदम।   किलकारी- मासूमियत की पहली झलक। बैठना-  स...

Tawa Fish Recipe | Tawa Fish easy recipe | तवा फिश बनाने का आसान तरीका | तवा फिश को बनाएं ऐसे

Image
 तवा फिश... अगर आप फिश के शौकीन हैं और हर बार कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये तवा फिश रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। मसालों की खुशबू, अदरक-लहसुन का तड़का और तवे पर धीमी आंच में क्रिस्पी होकर तैयार हुई ये फिश हर बाइट में स्वाद का धमाका करती है। बिना ज्यादा तेल और झंझट के आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। चाहे लंच हो या डिनर, ये रेसिपी हर खाने को खास बना देगी। सामग्री:- मछली 8 पीस बोनलेस  नींबू 1/2 टुकड़ा  अदरक पेस्ट 1 चम्मच  लहसुन पेस्ट 1/2 चम्मच  हरी मिर्च 1/2 चम्मच  तेल 2 चम्मच  नमक स्वादानुसार  विधि :- मछली को अच्छे से धोकर लें। उसमें नमक डालें। नींबू डालें। नींबू और नमक डालकर अच्छे से मिला कर आधा घंटे के लिए रख दें। ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए। फिर उसमें हरी मिर्च डालें। अदरक पेस्ट डालें। लहसुन पेस्ट डालें। और अच्छे से मिला लें। और बीस मिनट के लिए रख दें। तवा पर तेल डालें। आप चाहें तो सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सारी मछलियों के पीस तवे पर रखें। पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। फिर आंच मध्यम कर दें। मछली को पलट दें। ...