Palak Paneer Recipe | AG | Palak Paneer | Dish | Healthy lifestyle



पालक पनीर






सामग्री :-
🔹पालक         300 ग्राम
🔹पनीर           250 ग्राम
🔹प्याज़          1 मीडियम
🔹अदरक        एक छोटा तुकड़ा
🔹लहसुन        4 कली पालक के साथ पीसने के लिए
🔹लहसुन        2 कली छौका के लिए
🔹हरी मिर्च      2 पीस
🔹जीरा           1/4 चम्मच
🔹गर्म मसाला   1/4 चम्मच
🔹लाल मिर्च पाउडर    1/3 चम्मच
🔹हल्दी पाउडर     1/4 चम्मच
🔹धनिया पाउडर    1/4 चम्मच
🔹लेमन जूस          1 चम्मच
🔹क्रीम या मलाई     3 चम्मच
🔹नमक स्वादानुसार
🔹रिफाइंड तेल        3 बड़े चम्मच




तैयारी :-
प्याज़ को बारीक काट लें।
लहसुन की कली को छील कर बारीक काट लें।

                       

             

पानी में नमक डालकर उसको गर्म करें।




जब पानी गर्म हो जाए तो पालक डाल दें।




जब पालक उबल जाए तो आंच से उतार लें।




पालक को ठंडा कर लें।





पालक को अदरक-लहसुन और हरी मिर्च के साथ पीस लें।






विधि :-

पैन में तेल गर्म करके उसमें ज़ीरा डालें।





बारीक कटे लहसुन डालें। और फिर बारीक कटी प्याज़ डालें। दो तीन हाथ चला लें।




फिर पालक पेस्ट डालें।




नमक डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।




फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।



चलाते हुए पकाते रहें। और साथ में नींबू का रस डालें।




पालक मसाला तैयार हो गया है। गर्म मसाला डालें। और चलाएं।



पनीर को क्यूब में काट कर तल लें। और ग्रेवी में डालें।




फिर क्रीम डालें और अच्छे से मिला कर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। और फिर आंच से उतार लें।




पालक पनीर तैयार है।




बाउल में निकाल कर ग्रेटेड पनीर से सजा कर गर्मागर्म परोसें।




नोट :-

➡️पालक पनीर टेस्टी और हेल्दी ड़िश है।

➡️पालक पनीर को कुलचा, पराठा, तवा रोटी, और बटर नान से खा सकते हैं। 

➡️पालक पनीर के साथ दाल फ्राई तड़का भी बना सकते हैं। 

➡️पालक पनीर के साथ प्लेन राइस अच्छा लगता है। 

➡️पालक पनीर किसी बुजुर्ग या बच्चों के लिए बनाना हो तो सब मसाला बहुत ही कम कर दें।


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love