Matar Bhel | मटर भेल | AG |


मटर भेल









सामग्री :-
🔹मुरमुरा          2 कटोरी
🔹दालमोंठ (नमकीन)      1 कटोरी
🔹टमाटर          1 मीडियम साइज़
🔹प्याज़           1 मीडियम साइज़
🔹उबली हरी मटर     1 बड़े चम्मच
🔹आलू            1 मीडियम साइज़
🔹हरी मिर्च       2 छोटी पीस
🔹रिफाइंड तेल  1 बड़ा चम्मच
🔹हरा धनिया    टेस्ट के हिसाब से
🔹नींबू  स्वादानुसार
🔹हल्दी पाउडर           1/4 चम्मच
🔹लाल मिर्च पाउडर     1/4 चम्मच
🔹चाट मसाला            1/4 से भी कम
🔹भुना ज़ीरा पाउडर    1/4 से भी कम
🔹काला नमक            1/4 से भी कम
🔹कड़ी पत्ता               8 से 10 पत्ती
🔹इमली चटनी            टेस्ट के हिसाब से
🔹टोमैटो सॉस             टेस्ट के हिसाब से
🔹नमक स्वादानुसार





तैयारी :-
🌼 दो कटोरी मुरमुरा लें।







🌼 एक कटोरी दालमोंठ (नमकीन) लें।







🌼 प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काट लें।
🌼 मटर को उबाल लें।
🌼 आलू को उबालकर कर चौकोर टुकड़ों में काट लें।








 🌼 इमली चटनी बनाने के लिए इमली में नमक, चीनी और हरी मिर्च और पानी डालकर पीस लें।







 🌼 इमली चटनी तैयार है।



विधि:-


 पैन में तेल गर्म करके उसमें कड़ी पत्ता डालें।






और फिर साथ-साथ हल्दी पाउडर भी डाल दें।






और एक हाथ चलाएं।






फिर उसमें मुरमुरा डाल कर चलाएं।






और फिर दालमोठ (नमकीन) डालें।






दो-तीन बार चला कर उसमें लाल मिर्च, भुना ज़ीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और नमक डालें। और अच्छे से चला कर आंच से उतार लें।






और फिर टमाटर, प्याज़, हरी मटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, इमली चटनी, टोमैटो सॉस और आलू डालकर मिलाएं।

 



ऊपर से नींबू का रस डालें, मटर भेल तैयार है।





 बाउल में निकाल कर चटपटा मटर भेल चाय के साथ सर्व करें।






नोट :-
➡️मटर भेल को शाम के नाश्ते के साथ सर्व करें।
➡️भेल को बना कर रख लें, और जब खाना हो तब टमाटर, प्याज़, आलू, मटर इत्यादि डालें।
➡️मटर भेल को बच्चों के लंच में दें। जो बाज़ार के नमकीन से स्वादिष्ट और अच्छा होगा।
➡️ भेल में नमक , मिर्च, टमाटर हो या  फिर साॅस या लाल मिर्च आदि हो सारी चीज़ें को अपने टेस्ट के हिसाब से ही डालें।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love