जादूगर का जादू ( एक पहेली)



एक आनलाइन मैगज़ीन के लिए जिस में टापिक दिया गया था। उसी पर लिखना था। टॉपिक था जादूगर का जादू।

 जादूगर का जादू (एक पहेली).....

जादूगर का जादू देख कर हम अक्सर साक्ड हो जाते हैं कि कैसे वह जादू करते हैं। किस तरह वह किसी को गायब कर देते हैं। किस तरह वह कभी किसी का सिर तो कभी किसी का हाथ तलवार से काट कर फिर जोड़ देते हैं। और हम हैरानी से देखते रह जाते हैं। 

लेकिन ऐसा ही जादू अक्सर हमारे आसपास भी होता रहता है। लेकिन हमारा ध्यान कभी भी उस जादू पर नहीं जाता है। शायद वह जादूगर हमारे आस-पास जादू करता रहता है इस लिए नहीं दिखता है। या फिर शायद उस जादू को हम जान बूझ कर नज़र अंदाज़ कर देते हैं। 

ऐ काश! की हम देख पाते अपने आस-पास के उस  जादूगर जो हमारी मां बन हमारे सारे कामों को एक वक्त में खत्म कर देती है। जो हमारे खाने के साथ ही हमारी पढ़ाई और हमारे कपड़ों को तैयार कर देती है। वह ना जाने कितने कामों को चुटकियों में अपने जादू से पूरा कर देती है। 

लेकिन हम कहां उस मां का जादू देख पाते हैं। उस वक्त तो हमें लगता है कि यह तो एक मां का काम है। जिसे वह आसानी से कर देती है।

मगर नहीं, वह उस मां का काम नहीं है जिसे वह करती है। बल्कि वह तो उस जादूगर का जादू है। जिसे हम मां कहते हैं। 

-Little_Star



हम अक्सर मंच पर जादूगर के चमत्कारों को देखकर हैरान रह जाते हैं, लेकिन क्या हमने कभी अपने आसपास होने वाले अदृश्य जादू पर ध्यान दिया है? इस कहानी में जानिए, कैसे एक मां के निस्वार्थ कार्य और त्याग किसी जादू से कम नहीं हैं। यह कहानी मां के उन चमत्कारिक पलों को समर्पित है, जो हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं।


"जादूगर का जादू" - एक ऐसी भावनात्मक कहानी, जो आपको मां के अनमोल और अनदेखे जादू को पहचानने पर मजबूर कर देगी।


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love