Posts

Nimbu ki shikanji | AG | Homemade

Image
सामग्री: 🔸 पानी  एक गिलास 🔸 नींबू    आधा कटा हुआ 🔸 चीनी   एक चम्मच 🔸 नमक  1/4 चम्मच विधिः एक गिलास में पानी लें। हमने सादा पानी लिया है। अगर आप ठंडे पानी में बना रहे हैं तो चीनी को थोड़े से पानी में पहले घुला लें। ठंडे पानी में चीनी बहुत देर में घुलती है। उसमें चीनी डालें। फिर नमक डालें। आप चाहें तो स्वादानुसार ज़ीरा और काला नमक भी डाल सकते हैं। और फिर कटे हुए नींबू को उसमें निचोड़ लें। जिसको खट्टा कम पसंद है वह नींबू कम भी डाल सकता है। और फिर अच्छे से चलाएं, और जब देखें कि चीनी अच्छे से घुल गई है तो आप की शिकंजी तैयार है। आप चाहें तो शिकंजी में आइस क्यूब भी डाल सकते हैं। आप चाहें तो इसमें भुना हुआ ज़ीरा भी स्वाद के हिसाब से डाल सकते हैं। बर्फ डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें। नींबू की शिकंजी तैयार है। लेमन स्लाइस से सजा कर सर्व करें। नोट:- 🔹 नींबू की शिकंजी सेहत के लिए बहुत अच्छी है। 🔹 नींबू की शिकंजी को आप गर्मी में रोज़ पी सकते हैं। 🔹 जिसका ब्लडप्रेशर ...

Dark circle | AG | Face

Image
डार्क सर्कल क्या है? और यह क्यों होता है? इसकी वजह क्या है? यह कब होता है? यह क्यों होता है? इसके उपाय क्या हैं? ऐसे बहुत सारे सवाल मन में आते हैं डार्क सर्कल को देख कर और इसकी कुछ वजह भी मन में आती है कि किन वजहों से यह डार्क सर्कल हो रहे हैं और कभी-कभी हम इन डार्क सर्कल को बहुत हल्के में ले लेते हैं कि हो गया है तो ठीक भी हो जाएगा। लेकिन अक्सर इसके उलट हो जाता है और डार्क सर्कल कम होने के बजाए और बढ़ जाता है। 🔹डार्क सर्कल कोई बीमारी नहीं है जो हो जाए तो फिर हमेशा वैसे ही रहेगा। 🔹 डार्क सर्कल होने की कुछ वजह है और हमें सबसे पहले उन वजहों को जानना है और फिर उसका हल निकालना है। 🔹अक्सर हम क्या करते हैं कि हमारी स्किन में कोई परिवर्तन होता है तो हम उस परिवर्तन की वजह जाने बिना हम कुछ भी स्किन में लगा लेते हैं। और अगर वह नुस्खा काम कर गया तो बहुत अच्छा वरना फिर हम अपनी खराब स्किन को लेकर एक नई परेशानी में पड़ जाते हैं। 🔸 डार्क सर्कल होने की वजह क्या हो सकती है आइए सबसे पहले उस पर बात करते हैं। 🔹 डार्क सर्कल होने की सबसे बड़ी वजह टेंशन और फ़िक्र है। अब आप कह सकत...

Golden onion recipe | Pyaz | AG | Laccha Pyaz

Image
सामग्री: 🔸प्याज़ 🔸रिफाइंड तेल या सरसों तेल नोट: 🔹आपको भुनी प्याज़ का जितना काम हो उसी हिसाब से तल लें। 🔹या फिर आप अपने परिवार और उसके खर्च के हिसाब से भी भून कर रख सकती हैं। 🔹अगर आप की छोटी फैमिली है तो आप एक बड़ा प्याज़ लेकर काट लें। 🔹 कढ़ाई में इतना तेल लें कि प्याज़ उस में अच्छे से डूब जाए। 🔹कम तेल में भी भुन जाएगी लेकिन ज़्यादा तेल में प्याज़ के लछ्छे सब एक रंग के गुलाबी होते हैं। विधिः सबसे पहले प्याज़ को छीलकर घो लें, फिर प्याज़ को गोल-गोल काट लें। ध्यान रहे प्याज़ गोल काटना है। प्याज़ जैसे गोल रहती वैसे ही काटना है। एक कड़ाही में तेल गरम करें और जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें कटी हुई प्याज़ डालें। प्याज़ को चलाते हुए तेज़ आंच पर पकाएं। प्याज़ को लगातार चलाते रहे जिससे कि सारी प्याज़ एक जैसी गुलाबी लाल हो। प्याज़ गुलाबी होना शुरू हो गया है। और जब प्याज़ लाल होना शुरू हो जाए तो ध्यान दीजिए कि प्याज़ जल न जाए। प्याज़ गुलाबी लाल हो गयी, प्याज़ को तेल से निकाल लें। जिस तरह आप तस्वीर में देख रहें हैं क...

Cappuccino tricks | AG | Coffee

Image
♥️ कैपेचीनो बनाने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें। ♥️कैपेचीनो जल्दी बनाने के लिए दो चम्मच चीनी, दो चम्मच पानी, दो चम्मच काॅफी पाउडर डालकर मिक्सर-ग्राइंडर या जूसर में फेंट लें। ♥️कैपेचीनो मशीन से बनती है, लेकिन अगर आप के पास मशीन न हो तो कोई बात नहीं आप मिक्सर-ग्राइंडर या जूसर में फेंट लें। ♥️और अगर आप के पास जूसर न हो तो हैंड ब्लैंडर से फेंट लें। ♥️अब आप सोच रहे होंगे कि भला किस के पास जूसर नहीं होगा तो कभी-कभी ऐसा होता है कि आप देर रात तक पढ़ाई कर रहें हैं और आपका काॅफी पीने का मन कर रहा हो तो इसके लिए आप केटल में दूध गर्म करके रख लें और जब आप का काॅफी पीने का इरादा हो तो दूध को मग में निकाल कर चीनी और काॅफी डालें।और हैंड ब्लैंडर से फेंट कर फटाफट काॅफी तैयार कर लें। ♥️काफ़ी को ज्यादा सुंदर और आकर्षक बनाना हो तो हम यहां पर कुछ देसी जुगाड से आपको  डिजाइन  बनाना बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप कॉफी को आकर्षित बना सकते हैं । आप जो भी डिजाइन बनाना चाहते हैं उसको पेज पर बना लें।और फिर उस डिजाइन कट कर लें। ♥️इस तरह से..... ♥...

बिना मशीन के झागदार कैपेचीनो बनाएं सिर्फ 5 मिनट में | Homemade Cappuccino Recipe in Hindi | Cappuccino | कैपेचीनो रेसिपी | Coffee

Image
कैपेचीनो (Cappuccino) सामग्री:- 🔹दूध      1 मग 🔹चीनी    2 चम्मच 🔹काफ़ी     2 पाउच 🔹पानी     2 चम्मच 🔹चाकलेट पाउडर   ऊपर से सजाने के लिए। विधि:-  मग में चीनी डालें। फिर काॅफी डालें। दोनों पाउच डाल दें। पानी भी डाल दें। चीनी पानी काफी सब डाल दिया है। अब हैंद बलैंडर से फेंटें। और फेंटते रहें। आप देखेंगे कि रंग बदल रहा है। और आप का पेस्ट स्मूथ और फबी हो रहा है। बड़े ही आराम से फेंटते रहे। मिक्सचर लगभग तैयार हो रहा है। इसमें सिर्फ फेंटने में ही टाइम लगता है। मिक्सचर तैयार हो गया है। मिक्सचर को कटोरी में निकाल लें। और मग में गर्म दूध डालें। और कुछ सेकेंड फेंटें। दूध में भी झाग बन गया।  अब ऊपर से काॅफी का मिक्सचर डालें। और टूथ पिक से हल्के से ऊपर ही ऊपर चला लें । पेपर पर कोई भी डिज़ाइन बना लें। पेपर को मग पर रखें और ऊपर से चाकले...