Nimbu ki shikanji | AG | Homemade




सामग्री:
🔸 पानी  एक गिलास
🔸 नींबू    आधा कटा हुआ
🔸 चीनी   एक चम्मच
🔸 नमक  1/4 चम्मच




विधिः
एक गिलास में पानी लें।
हमने सादा पानी लिया है।
अगर आप ठंडे पानी में बना रहे हैं तो चीनी को थोड़े से पानी में पहले घुला लें।
ठंडे पानी में चीनी बहुत देर में घुलती है।





उसमें चीनी डालें।




फिर नमक डालें। आप चाहें तो स्वादानुसार ज़ीरा और काला नमक भी डाल सकते हैं।




और फिर कटे हुए नींबू को उसमें निचोड़ लें।
जिसको खट्टा कम पसंद है वह नींबू कम भी डाल सकता है।




और फिर अच्छे से चलाएं, और जब देखें कि चीनी अच्छे से घुल गई है तो आप की शिकंजी तैयार है।




आप चाहें तो शिकंजी में आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।





आप चाहें तो इसमें भुना हुआ ज़ीरा भी स्वाद के हिसाब से डाल सकते हैं। बर्फ डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।




नींबू की शिकंजी तैयार है। लेमन स्लाइस से सजा कर सर्व करें।




नोट:-

🔹 नींबू की शिकंजी सेहत के लिए बहुत अच्छी है।
🔹 नींबू की शिकंजी को आप गर्मी में रोज़ पी सकते हैं।
🔹 जिसका ब्लडप्रेशर हाई रहता है वह बिना नमक का भी पी सकते हैं।
🔹 जिसका ब्लडप्रेशर कम रहता है वह नमक ज़्यादा भी डाल सकता है।
🔹 आप चाहें तो सफेद नमक की जगह सेंधा नमक भी डाल सकते हैं।
🔹 सफेद नमक के साथ में काला नमक भी डाल सकते हैं।
🔹
🔹भुने हुए ज़ीरे को आप अपने टेस्ट के हिसाब से डाल सकते हैं।
🔹 पुदीना की पत्तियों को डालकर भी सर्व कर सकते हैं।
🔹 पुदीना की पत्तियों में बहुत ठंडक होती है जो कि गर्मियों में बहुत फायदेमंद है।
🔹 नींबू की शिकंजी पेट और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
🔹 नींबू को शिकंजी में डालने के बाद उसके छिलके को चेहरे पर मल लें।
🔹अगर आंख के नीचे डार्क सर्कल हो बहुत सावधानी से आंख के नीचे भी लगा लें।
🔹 बहुत लोगों को शिकायत रहती है कि उनकी हाथ की कोहनी बहुत काली रहती है उसके लिए भी नींबू का छिलका बहुत फायदेमंद है छिलके को कोहनी पर रगड़ लें और दस मिनट बाद धो लें।
🔹 नींबू की शिकंजी में आप रूहअफज़ा भी डाल सकते हैं।
🔹 नींबू की शिकंजी में जब रूहअफज़ा डालें तो उसमें नमक ना भी डालें तो कोई दिक्कत नहीं है।
🔹 रूहअफज़ा की तासीर ठंडी है जो कि गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद है और साथ ही साथ बहुत ही टेस्टी भी रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust