Shad Abbasi's Hindi Shayari part 1 | Shad Abbasi's Finest Poetry Collection – Heart-Touching Verses | शाद अब्बासी की बेहतरीन शायरी का संग्रह – दिल को छू लेने वाले अशआर
काटे ना कट रही थी हवा से दिये की लव जलता रहा चिराग हवाओं में देर तक -शाद अब्बासी 🖋️ कहता है ज़माना, अजब शाद की फितरत वह टूट तो जाता है बिखरता ही नहीं है -शाद अब्बासी 🖋️ चुप हैं यह तहरीरें लेकिन इक दिन तो लब खोलेंगी आने वाली नस्लें अपने पुरखों को जब ढूंढ़ेंगी -शाद अब्बासी 🖋️ हर वक्त फिक्र रहती है ऐ शाद बस यही इसलाफ की ज़ुबान की लज़्ज़त ना हार जाऊं -शाद अब्बासी 🖋️ तफसील मेरे रख्ते सफर की बस यही हमराह मेरा साया है और ज़ख्म पाओं का सूरज खड़ा है जब मेरी हिम्मत टटोलने सिर पर मेरे दुआओं का एक साएबान था शाद अब्बासी 🖋️ हंसते चेहरे पे दर्द का साया आंखें कहती हैं रात रोई है -शाद अब्बासी 🖋️ अशआर मेरे, बस मेरे जीवन की कहानी कुछ रम्ज़, ना इसरार, ना लफ्ज़ो के ज़खीरे -शाद अब्बासी 🖋️ कुछ ऐसा कर कि ज़माने की गुफ्तगू बन जाए कुछ ऐसा लिख कि किताबों की आबरू बन जाए तेरी तलाश हो तारी...