डोर धड़कन से बंधी | भाग 14 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 14 | Hindi Romantic Story

शिवाय जब तक कुछ समझते वह जा चुकी थी। शिवाय वैसे ही आंख बन्द करके लेट जाते हैं। और सब कुछ भूल कर उस एहसास में खो जाते हैं। जो अभी शिवन्या देकर गई थी।

डिनर करते हुए शिवाय बिल्कुल शांत थे। जब की सनी बार-बार शिवाय से कुछ ना कुछ बोल देता। और फिर शिवाय भी सनी से बात करने लगे।

खाना खाने के बाद सनी शिवाय को अपने साथ वीडियो गेम खेलने के लिए कहता है। और फिर दोनों गेम खेलने लगते हैं।

लग ही नहीं रहा कि यह पहली बार मिले हैं। शिवन्या किचन में सब समेटने हुए सोच रही थी। 

सब काम खत्म करके शिवन्या भी उनके पास आकर बैठ जाती है। उन दोनों को खुश देखकर शिवन्या मुस्कुरा दी।

यस... मैं जीत गया। सनी खुशी से उछल पड़ा। जिसे शिवन्या ने गले लगा लिया। 

उन दोनों को खुश देखकर शिवाय भी मुस्कुरा दिये। और उठ कर जाने लगे।

मिस्टर ओबरॉय कहां जा रहे हैं। अभी आप को मौम के साथ भी खेलना है। 

शिवाय को उठता देख सनी आवाज़ देता है।

नहीं बेबी अब रहने दो। मिस्टर ओबरॉय अब आराम करेंगे।शिवन्या जल्दी से कहती है।

शिवाय कुछ कहे बिना खामोशी से बैठ जाते हैं। सनी ज़ोर से ताली बजाता है।

शिवन्या भी खामोशी से बैठ जाती है। सनी खूब खुश हो रहा था उन को खेलता देख कर।

मैं जीत गया। शिवाय खुशी से कहते हैं। 

मौम आप हार गई। कहते ही सनी दौड़ कर किचन में चला गया।

आप हमेशा जीतें। उस जीत के लिए भले मैं हार जाऊं। शिवन्या शिवाय की तरफ देख कर कहती है।

शिवाय उसे देखते रह जाते हैं।

उसी वक्त सनी चाकलेट लेकर आ जाता है। और सब को खिलाता है।

ओके सनी गुड नाइट अब मैं जाऊं? शिवाय सनी का हाथ पकड़ कर कहते हैं।

गुड नाइट...सनी शिवाय के हाथ पर किस करता है। और छोड़ देता है।

शिवाय रुम में चले जाते हैं। रूम में जाकर भी शिवाय का ध्यान शिवन्या और सनी में ही था।

सुबह नाश्ता करते ही शिवाय आफिस चले जाते हैं। लेकिन शाम को जल्दी आ जाते हैं। और आते ही सनी के साथ खेल में लग जाते हैं।

चलिए बाहर चलते हैं। शिवाय उठ खड़े होते हैं।

चलें मम्मा हम बाहर चलते हैं। सनी भी उठ गया।

मम्मा को रहने दें। सिर्फ हम दोनों चलते हैं। शिवाय जल्दी से कहते हैं।

हां तुम लोग जाओ। तब तक मैं डिनर रेडी करती हूं। फिर हम सब साथ में डिनर करेंगें। शिवन्या शिवाय को देख कर फिर सनी से कहती है।

उन के जाते ही शिवन्या अपने काम में लग जाती है। उसे खुशी होती है कि मिस्टर ओबरॉय सनी के साथ खुश हैं।

उन के आते ही वह लोग डिनर के लिए बैठ जाते हैं। क्योंकि शिवन्या ने डिनर लगा दिया था।

डिनर के बाद एक बार फिर सनी और शिवाय बैठ कर बातें करने लगे। शिवाय उसकी बातों को बहुत ध्यान से सुन रहे थे। यूं जैसे वह बहुत ज़रूरी बात बता रहा है।

शिवन्या भी सब समेट कर आ जाती है।

अब हम लोग हाइड एंड सीक खेलते हैं। सनी खुशी से कहता है।

नहीं बेटा अब मैं रुम में जा रहा हूं। आप मम्मा के साथ खेल लें। कहते ही शिवाय उठ गये‌। और रूम में चले गए।

कोई बात नहीं बेटा हम खेलते हैं। वैसे भी मिस्टर ओबरॉय थक गये होंगे। वह आफिस से आते ही तुम्हारे साथ थे। शिवन्या जल्दी से कहती है।

काफी देर तक दोनों खेलते रहे। उन की आवाज़ शिवाय तक पहुंच रही थी। तभी अचानक शिवन्या आकर शिवाय के कम्बल में घुस कर छिप जाती है।

क्या कर रही हो? शिवाय जल्दी से हटने लगते हैं।

आप ऐसे ही बैठे रहें। वरना सनी मुझे ढूंढ लेगा। शिवन्या शिवाय का हाथ खींच कर दोबारा बैठा देती है। और खुद भी छिप जाती है।

शिवाय चुपचाप बैठ कर दोबारा से बुक पढ़ने लगे। जब बहुत देर हो गई। और सनी नहीं आया तो शिवाय शिवन्या के चेहरे से कम्बल हटाते हैं। कम्बल हटाते ही शिवाय हैरान रह जाते हैं।

जारी है...

डोर धड़कन से बंधी भाग 13

डोर धड़कन से बंधी भाग 15


Comments

Popular posts from this blog

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

Perfect Coffee at Home: Easy Recipes for Every Mood | घर पर परफेक्ट कॉफी बनाने का तरीका | ब्लैक, मिल्क और कोल्ड कॉफी रेसिपी

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance