Posts

YouTube से पैसे कैसे कमाए – जानिए हर वो बात जो आपकी किस्मत बदल सकती है | How to Earn Money from YouTube in 2025 – A Complete Beginner's Guide

Image
  YouTube से पैसे कैसे कमाए? (2025 की पूरी गाइड) आज के डिजिटल दौर में YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि एक कमाई का जबरदस्त जरिया बन चुका है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि YouTube से पैसे कैसे कमाए जाते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। आज हर कोई जानना चाहता है कि YouTube से पैसे कैसे कमाए जाएं। अगर आपके पास टैलेंट है, कुछ कहने या दिखाने लायक है – तो YouTube आपके लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है। इस ब्लॉग में आपको हर वो जानकारी मिलेगी जो आपकी YouTube जर्नी को आसान बना सकती है – चाहे आप Shorts बनाते हों या Long Video , चाहे आपके पास ऑडियंस हो या न हो। 1. YouTube चैनल शुरू करें सबसे पहले आपको एक Google Account की मदद से YouTube चैनल बनाना होता है। आप चाहें तो अपने नाम, ब्रांड, या किसी खास टॉपिक (जैसे कहानी, कुकिंग, मोटिवेशन, आदि) पर चैनल बना सकते हैं। --- 2. अच्छा कंटेंट बनाएं कमाई से पहले जरूरी है कि आप लोगों को ऐसा वीडियो कंटेंट दें जो उन्हें पसंद आए। कहानी या शॉर्ट फिल्म शायरी या मोटिवेशन कुकिंग या रेसिपी गेमिंग, ट्यूटोरियल, व्लॉग्स आपका कंटेंट यूनिक और दिलचस्प होना चा...

कद्दू-साबूदाना की स्वादिष्ट और हेल्दी खीर रेसिपी | Pumpkin Sabudana Kheer | Healthy Indian Dessert

कद्दू-साबूदाना की खीर बनाने की सरल रेसिपी.... जब भी कुछ मीठा और सेहतमंद खाने का मन हो, तो खीर से बेहतर क्या हो सकता है! लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो पेश है एक खास ट्विस्ट वाली रेसिपी – कद्दू-साबूदाना की खीर। यह खीर ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। व्रत में भी इसे खाया जा सकता है और रोज़ाना के मीठे में भी यह एक पौष्टिक विकल्प है। आइए सीखते हैं इसे बनाने का आसान तरीका। आवश्यक सामग्री: 1. कद्दू (पीला या सफेद) - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ) 2. साबूदाना - 1/2 कप (2 घंटे भिगोया हुआ) 3. दूध - 1 लीटर 4. चीनी - 1/2 कप (स्वादानुसार) 5. घी - 1 टेबलस्पून 6. इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून 7. काजू, बादाम, पिस्ता - सजावट के लिए 8. केसर - 7-8 धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए) बनाने की विधि: 1. साबूदाना तैयार करें: साबूदाने को धोकर 2 घंटे पानी में भिगो दें। फिर इसे छान लें। 2. कद्दू भूनें: एक कढ़ाई में घी गर्म करें। उसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक वह नरम न हो जाए। 3. दूध उबालें: एक गहरे बर्तन में दूध गरम करें। जब दूध में उब...

चिकन बनाने के 20 ज़बरदस्त टिप्स और ट्रिक्स | 20 Best Chicken Cooking Tips and Tricks in Hindi | chicken

Image
चिकन बनाने के 20 ज़बरदस्त टिप्स और ट्रिक्स 

Navratan Biryani|घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल नवरतन बिरयानी | नवरतन बिरयानी | Navratan Biryani recipe

Image
 नवरतन बिरयानी.....  जब भी बात हो शाही खाने की, तो बिरयानी का नाम सबसे ऊपर आता है। और जब बिरयानी में जुड़ जाए रंग-बिरंगी सब्जियाँ, कुरकुरे ड्राय फ्रूट्स, रसीला पनीर और हल्की सी मिठास, तो वो बन जाती है – नवरतन बिरयानी। एक ऐसा स्वाद जो मुगलई ठाठ भी है, और भारतीय घरो की रसोई की गर्मजोशी भी। यह बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि 9 अनमोल रत्नों का संगम है – हर निवाले में स्वाद, खुशबू और भव्यता का मेल। चलिए, बनाते हैं ये खास शाकाहारी बिरयानी, जो हर खास मौके को और भी यादगार बना देती है। सामग्री:- चावल आधा किलो  पनीर 1 पाव काजू 50 ग्राम  किशमिश 50 ग्राम  बादाम 50 ग्राम  आलू 1 पाव मटर 1 पाव गोभी 1 छोटा फूल गाजर 150 ग्राम  टमाटर 2 पीस बड़ा  तेल रिफाइंड 4 बड़े चम्मच+ तलने के लिए  प्याज़ 2 बड़े साइज़  अदरक पेस्ट 2 चम्मच  लहसुन पेस्ट 1 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच  दही 2 चम्मच  तेज़ पत्ता 2 पीस दालचीनी 1 तुकड़ा लौंग 3 पीस छोटी इलायची 3 पीस केसर (ज़ाफरान) कुछ पत्तियां  दूध 1 कप बिरयानी मसाला 1 चम्मच  हरी मिर्च 5 से 6 पीस ...

100 रंग ज़िंदगी के

मेरे अल्फाज़.... हर इंसान की ज़िंदगी छोटे-छोटे लम्हों से बनी होती है। यह लम्हें ही हमारी पहचान बनाते हैं। यह किताब उन्हीं लम्हों की गहराई को कम शब्दों में समेटने की कोशिश है। "100 रंग ज़िंदगी के" सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भावनाओं का दर्पण है। हर शब्द में एक कहानी छुपी है, हर एहसास में एक ज़िंदगी की झलक। यह किताब एक पल  आपकी आंखें नम कर जायेगी।  तो वहीं अगले पल  आपके होठों पर मुस्कान ले आयेगी।  शब्दों के इस सफर में आइए, अपने ही दिल की गहराइयों से मिलिए। धन्यवाद  लेखिका  अंजुम अंसारी  ( Little_Star ) टाइटल 100 रंग ज़िंदगी के  ( हर लम्हा एक नया रंग) ज़िंदगी- हर पल बदलती तस्वीर, कभी धूप कभी छांव। जन्म- ‌‌ एक नई कहानी की शुरुआत।  सांस- ज़िंदगी का पहला एहसास। रोना- दुनिया में पहला संवाद। मां की गोद-  सबसे पहले जन्नत। पिता का एहसास-  सुरक्षा का पहला नाम। मुस्कान- बिना शब्दों की खुशी। सोना-  निश्चितता का पहला आलिंगन। जागना-  सपनों से हकीकत की ओर पहला कदम।   किलकारी- मासूमियत की पहली झलक। बैठना-  स...

Tawa Fish Recipe | Tawa Fish easy recipe | तवा फिश बनाने का आसान तरीका | तवा फिश को बनाएं ऐसे

Image
 तवा फिश... अगर आप फिश के शौकीन हैं और हर बार कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये तवा फिश रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। मसालों की खुशबू, अदरक-लहसुन का तड़का और तवे पर धीमी आंच में क्रिस्पी होकर तैयार हुई ये फिश हर बाइट में स्वाद का धमाका करती है। बिना ज्यादा तेल और झंझट के आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। चाहे लंच हो या डिनर, ये रेसिपी हर खाने को खास बना देगी। सामग्री:- मछली 8 पीस बोनलेस  नींबू 1/2 टुकड़ा  अदरक पेस्ट 1 चम्मच  लहसुन पेस्ट 1/2 चम्मच  हरी मिर्च 1/2 चम्मच  तेल 2 चम्मच  नमक स्वादानुसार  विधि :- मछली को अच्छे से धोकर लें। उसमें नमक डालें। नींबू डालें। नींबू और नमक डालकर अच्छे से मिला कर आधा घंटे के लिए रख दें। ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए। फिर उसमें हरी मिर्च डालें। अदरक पेस्ट डालें। लहसुन पेस्ट डालें। और अच्छे से मिला लें। और बीस मिनट के लिए रख दें। तवा पर तेल डालें। आप चाहें तो सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सारी मछलियों के पीस तवे पर रखें। पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। फिर आंच मध्यम कर दें। मछली को पलट दें। ...