हरा कैसे करें स्टोर कि वह हरा रहे | Hara Dhaniya| Store| AG | हरा धनिया |

 हरा धनिया.....  



हरा धनिया नाम जितना हरा है काम भी उतना ही हरा है, ज़रा सा किसी डिश पर डाल दो डिश की रंगत ही बदल देता है। हरा धनिया का इस्तेमाल खाना पकाने से लेकर खाने को सजाने तक इस्तेमाल किया जाता है। हरा धनिया से स्वादिष्ट भोजन तो बनते ही हैं साथ ही साथ हरा धनिया की चटनी भी बहुत ही मज़ेदार और टेस्टी बनती है।



हरा धनिया स्टोर करने का तरीका.....


बाज़ार से ताज़ा हरा धनिया लायें। और तुरंत उसको काट लें।






हरा धनिया की डंडियों को अलग काट लें, और पत्तियों को अलग काट लें।






हरा धनिया को काट कर किसी बड़े फैले हुए बर्तन में या फिर किसी कपड़े पर फैला लें। जिससे वह आसानी से सूख जाए।







हरा धनिया को धूप में नहीं बल्कि छांव में सुखाएं। और जब हरा धनिया अच्छे से सूख जाए तो उसको एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दें। और जब ज़रुरत है तो पानी से धोकर इस्तेमाल करें।




ड्राई चिकन विद मसाला रेसिपी....

नोट:- 

➡️ हरा धनिया की चटनी को पकौड़े, पूरी, चिकन फ्राई, फिश, और मटन के साथ खा सकते हैं।

➡️ जब भी हरा धनिया को सुखा कर रखना हो ताज़ी हरा धनिया जब लाएं तो तुरंत उसको काट लें।

➡️  हरा धनिया को धो कर सुखा सकते हैं। लेकिन जब आप धो कर हरा धनिया को सुखाएं तो इस बात को याद रखें कि हरा धनिया को किसी हवादार जगह या फिर पंखे के नीचे रखें जिससे कि वह जल्द से जल्द अच्छे से सूख जाए। वरना अच्छे से ना सूख पाने की वजह से हरा धनिया खराब भी हो सकती है।

➡️ सूखी हुई हरा धनिया को पीस कर चिकन, कीमा या मटन में भी डाल सकते हैं।

➡️ वैसे तो हरा धनिया डिश को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर हरा धनिया को चिकन, मटन, पनीर या फिर किसी भी डिश में पकाते समय डालते हैं तो उसका स्वाद भी एक अलग ही स्वाद देता है।

➡️ हरा धनिया को जब कांटें तो उसकी डंठल को जो ऊपर का भाग होता है उसको अलग कांटें, और नीचे की पत्तियों को अलग कांटें। ऊपर वाले भाग को पीस कर चटनी या खाने में डालने के लिए इस्तेमाल कर लें। और पत्तियों को ऊपर से सजाने के लिए रख लें। 

➡️ हरा धनिया को चाहें तो घर में भी उगा सकते हैं। क्योंकि हरा धनिया घर में उगाना आसान है।


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust