Fruit Custard | Desert | Homemade | AG | Meetha

फ्रूट कस्टर्ड





सामग्री :-
दूध  आधा लीटर
कस्टर्ड पाउडर   4 चम्मच
चीनी  आधा कप 
सेब 1 मीडियम साइज़
केला  2  पीस
अनार  1 मीडियम साइज़
पपीता  आधा कटोरी
संतरा   1 मीडियम साइज़
रसगुल्ला  2 या 3  पीस
चाकलेट चिप्स  सजाने के लिए



विधि :-

सबसे पहले दूध को उबाल लें। जब उबाल आ जाए तो चीनी डाल दें।



कस्टर्ड को दूध या पानी से घोल बना लें।


दूध में कस्टर्ड डालें, और लगातार चलाते हुए पांच मिनट तक पकाएं।

पांच मिनट बाद आंच से उतार कर ठंडा होने दें।


सभी फलों को धो कर काट लें। रसगुल्ला को भी छोटे तुकडों में तोड़ लें।


परोसने के लिए कटोरी में एक लेयर कस्टर्ड  रखें, फिर उसके ऊपर सारे फ्रूट रखें। फिर एक लेयर कस्टर्ड रखें और उसके ऊपर फ्रूट और रसगुल्ला रखें।और चाकलेट चिप्स से सजा कर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।


फ्रूट कस्टर्ड तैयार है। ठंडा- ठंडा सर्व करें।



नोट :-
➡️ कस्टर्ड जब ठंडा हो जाए तो उसमें सारे फ्रूट मिला कर भी रख सकते हैं। जब परोसना हो तो बाउल में निकाल कर अनार या फिर चाकलेट चिप्स से सजा कर सर्व कर सकते हैं।
➡️रसगुल्ला डालना जरूरी नहीं है।
➡️फल भी आप अपनी पसंद के डाल सकते हैं।
➡️बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन ड़िश है।
➡️फ्रूट कस्टर्ड बहुत जल्द बनने वाला और सब को पसंद आने वाला डेज़र्ट्स है।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love