Posts

Showing posts with the label Hindi Quotes

Apple Bite By Little Star | reel | ज़िंदगी और रिश्तों पर दिल छू लेने वाले विचार | Little_Star

Image
🍎✅ आजकल यही चल रहा है... समझ नहीं आ रहा कि Internet Free है  या हम.... 🍎✅ गांधी जी कह गए... बुरा मत देखो बुरा मत सुनो बुरा मत कहो 🍎✅ ज़िंदगी के दो किरदार... प्यार और पैसा, कभी प्यार के लिए पैसा हारा तो कभी पैसे के लिए प्यार कुर्बान हुआ। 🍎 ज़िंदगी बहुत मुख्तसर है  इसे बदले, रवैयों और नाराज़गी की भेंट ना चढ़ाएं। 🍎✅ अच्छी ज़िंदगी के लिए सिर्फ प्रेम नहीं, बल्कि सब्र, खामोशी,  यकीन और हौसला भी चाहिए। बिल्कुल वैसे ही जैसे.... एक टेस्टी डिश के लिए नमक के साथ बहुत सारे मसालों की ज़रूरत भी पड़ती है। 🖋️✅ कुछ चीज़े कितना जल्दी बन जाती हैं, जैसे... नाश्ते में आमलेट ब्रेड  लेकिन...  कुछ चीज़े बहुत धीरे बनती हैं  जैसे... ज़िन्दगी💐  🍎✅ जितना ज़्यादा आप सामने वाले से उम्मीद बांधेंगे, उतनी ज़्यादा आप को तकलीफ होगी। क्योंकि सामने वाला कभी भी  आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। 🍎✅ अगर लोग आप में कमियां निकाल रहे हैं... तो परेशान मत हों,  बहुत जल्द आपमें सिर्फ खूबियां ही बचेंगी। 🍎 पैसा ही सब कुछ देता है, पैसा ही सब कुछ लेता है 🍎✅ पैसा, पैसा, पैसा.... झ...

स्त्री | Women Quotes | Heart Touching Thoughts About Women

Image
कहने वाले ने क्या खूब कहा है....  स्त्री....  "स्त्रियाँ'', कुछ भी बर्बाद नही होने देतीं। वो सहेजती हैं। संभालती हैं। ढकती हैं। बाँधती हैं। उम्मीद के आख़िरी छोर तक। कभी तुरपाई कर के। कभी टाँका लगा के। कभी धूप दिखा के। कभी हवा झला के। कभी छाँटकर। कभी बीनकर। कभी तोड़कर। कभी जोड़कर। देखा होगा ना? अपने ही घर में उन्हें खाली डब्बे जोड़ते हुए। बची थैलियाँ मोड़ते हुए। बची रोटी शाम को खाते हुए। दोपहर की थोड़ी सी सब्जी में तड़का लगाते हुए। दीवारों की सीलन तस्वीरों से छुपाते हुए। बचे हुए खाने से अपनी थाली सजाते हुए। फ़टे हुए कपड़े हों। टूटा हुआ बटन हो। पुराना अचार हो। सीलन लगे बिस्किट, चाहे पापड़ हों। डिब्बे मे पुरानी दाल हो। गला हुआ फल हो। मुरझाई हुई सब्जी हो। या फिर तकलीफ़ देता " रिश्ता " वो सहेजती हैं। संभालती हैं। ढकती हैं। बाँधती हैं। उम्मीद के आख़िरी छोर तक... इसलिए , आप अहमियत रखिये! वो जिस दिन मुँह मोड़ेंगी तुम ढूंढ नहीं पाओगे...।

Teachers Day Special Quotes in Hindi | शिक्षक दिवस पर दिल छू लेने वाले विचार

Image
♥️ टीचर्स डे क्या है?  दरअसल टीचर्स डे उन टीचर्स को समर्पित है  जो हमें स्कूल-कॉलेज वगैरह में पढ़ाते हैं जो हमें शिक्षा देते हैं  लेकिन आज टीचर्स डे का मतलब बदल चुका है आज हर वह इंसान हमारा टीचर है,  जिस ने हमें कुछ भी सिखाया हो। फिर चाहे वह अच्छे हालात में सिखाया गया हो। या फिर... वह सीख हमें किसी के बुरे रवैए से मिली हो बहरहाल मसला यह नहीं है कि किस ने सिखाया मसला यह है कि हम ने सीखा और बहुत अच्छे से सीखा कभी किसी के तानों से, कभी किसी के वादों से कभी किसी के मिलने से,  कभी किसी के बिछड़ने से, कभी कोई सीख वक्त दे गया कभी कोई सीख बेवक्त मिल गई हर सीख एक सीख देती गई  मगर... जो सीख मां की ममता और  पिता की शफकत में थी वैसी वाली सीख आग तक कभी कहीं नहीं मिली। Happy Teacher's day.... All Of You 💖  -Little_star ♥️ मैम... जब मुझे स्कूल आना था  तब मम्मी ने कहा था आपकी टीचर बहुत अच्छी हैं  वह आप को पढ़ाएंगी  आप को अच्छी-अच्छी बातें बताएंगी आप उन को प्यार और इज़्ज़त देना Happy Teacher's Day Mam हम आप से बहुत प्यार करते हैं।/ आप  बहुत अच...