Posts

Showing posts with the label Pakora Recipe

खाने के आसान टिप्स और कुकिंग ट्रिक्स | Cooking Tips, Kitchen Tips, Hindi Recipes, Kheer Recipe, Indian Food

Image
🖋️ सवाल:- दही जमाने की क्या-क्या विध्या उपलब्ध हैं? जवाब:- वैसे तो दही जमाने की एक ही विधि मुझे मालूम है। जो हम देखते सुनते और पढ़ते आ रही हैं। हां यह अलग बात है कि शोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ रोचक विधियां मिल जाती हैं। जिसे पढ़ कर सोचना पड़ जाता है कि क्या इस तरह भी दही जमती होगी? लेकिन मन तुरंत नहीं में जवाब दे देता है। दही जमाने का सबसे आसान और पुराना तरीका जो मुझे मालूम है और जिस तरह से हम दही जमाते हैं। वह तरीका बता रहे हैं। सबसे पहले दूध को उबाल लें। अगर लस्सी के लिए मीठा दही जमाना है तो दूध उबालते समय उसमें चीनी डाल कर उबालें। और अगर नार्मल स्वाद चाहिए तो फिर दूध को वैसे ही उबाल लें। दूध जब हल्का गुनगुना हो जाए तो उसमें जामन डाल दें। जामन वह दही होता है जिससे दही जमती है। अगर आपके पास जामन ना हो तो बाज़ार से ताज़ा दही ले लें। जामन डाल कर उसको एक बार चाल दें। और फिर उसको डंक कर रख दें। ठंड के मौसम में 7 से 8 घंटे, और गर्म मौसम में 4 से 5 घंटे में दही अच्छे से जम जाती है। जमी हुई दही को फ्रीज़ में रख दें। जब ज़रूरत हो तब इस्तेमाल करें। दही खत्म करने से पहले जामन निकालना ना भूलें। ...