Dal Tadka (Moong Dal) | AG

दाल तड़का मूंग दाल



सामग्री :-
🔹मूंग दाल        आधा कटोरी
🔹प्याज़            एक मीडियम साइज़
🔹देसी घी            2 बड़े चम्मच
🔹लौंग                2 पीस
🔹हरा धनिया       अपने टेस्ट से
🔹हरी मिर्च           4 पीस
🔹नमक स्वादानुसार



तैयारी :-

❇️ दाल को एक घंटे के लिए भिगो दें। फिर उसको अच्छे से धो ले।



भीगी हुई दाल तैयार है।



❇️ प्याज़ को बारीक काट लें।
❇️ हरा धनिया को बारीक काट लें।



विधि :-

प्रेशर कुकर में दाल को रख कर दो पीस लौग नमक और पानी डाल कर ढक्कन को पैक दें। और तेज़ आंच पर चढ़ा दें। जब एक सीटी दे तो आंच को दो मिनट के लिए धीमी कर दें। और दो मिनट बाद आंच से उतार लें।



दाल गल गयी है, उसमें पानी डाल कर दाल को उबाल लें।


जब दाल में उबाल आ जाए तो धीमी आंच पर तीन चार मिनट तक पका कर आंच से उतार लें।




एक पैन में धी डाल कर उसमें प्याज़ दें, और धीमी आंच पर प्याज़ को गुलाबी लाल होने दें।





और जब प्याज़ लाल हो जाए तो आधी प्याज़ धी के साथ दाल में डाल दें।



और साथ ही साथ दाल में हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल कर मिला दें।




कटोरी में निकाल कर घी प्याज़ और हरा धनिया से सजा कर परोसें।


नोट :-
➡️दाल तड़का को सब्ज़ी, पसिंदा, ड्राई मटन आदि के साथ खा सकते हैं।
➡️ मूंग दाल तड़का सेहत से भरपूर दाल है।
➡️ मूंग दाल जल्दी गलने वाली दाल है।
➡️दाल तड़का को सिर्फ रोटी और चावल के साथ भी खा सकते हैं, अचार के साथ।


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love