Can we eat Manchurian with paratha? | मंचूरियन विद पराठा | AG | Manchurian

 Can we eat Manchurian with paratha? 


मंचूरियन विद पराठा..

जिस तरह कुछ रस्म-रिवाज हमारी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा हो गये हैं। जिस के बिना ज़िंदगी अधूरी सी लगती है। उसी तरह कुछ खाने भी हमारी ज़िन्दगी में कुछ ऐसी जगह बना चुके हैं कि जिन बिना बहुत कुछ अधूरा सा लगता है।

इंसानों की जोड़ियां तो आसमान पर बन जाती है लेकिन खानों की जोड़ियां कुछ ऐसी हमने ज़मीं पर बना दी है कि बस यही कहता है दिल.......... रब ने बना दी जोड़ी'। 

कुछ खानों का साथ बड़ा मज़ेदार भी है जैसे..... 

कबाब पराठा 

लिट्टी चोखा 

पानी पूरी 

बाकी चोखा 

छोले भटूरे 

सांभर बड़ा 

बाकी चोखा

अंडा पराठा 

बिरयानी रायता 

चिली पराठा 


उसी तरह  मंचूरियन विद पराठा एक ऐसी ही जोड़ीदार डिश है जिसको  परांठे के बिना खाया तो जा सकता है। मगर जो बात मंचूरियन की परांठे के साथ है वह बात रोटी में नहीं है।

वैसे तो मंचूरियन कई तरह के होते हैं जैसे:- चिकन, पनीर, वेज अब यह खाने वाले पर डिपेंड करता है कि वह क्या खा रहे हैं। 

मंचूरियन को फ्राइड राइस, चाऊमीन के साथ बड़े ही शौक से लोग खाते हैं। उसी के साथ मंचूरियन को रोटी के साथ भी खाया जा सकता है। 

रोटी और पराठा को हम अपने शौक और वक्त के हिसाब से खाते हैं। कभी कभी पराठा खाने में हैवी लगता है तो ऐसे में रोटी सही और बेहतर लगती है। रोटी खाने में हल्की और जल्द पच जाती है। इस लिए पराठा के मुकाबले अब लोग रोटी खाना ज़्यादा पसंद करते हैं।

कहते हैं पराठा खाने के मज़े को और मज़ेदार बना देता है। और कुछ खाने तो परांठे के बिना अधूरे ही लगते हैं। ऐसी स्थिति में पराठा ज़रूरी भी हो जाता है। 

अब सवाल यह है कि क्या मंचूरियन के साथ पराठा खाया जा सकता है। तो इसका जवाब यह है कि हां खाया जा सकता है। 

तो फिर देर किस बात की आज ही मंचूरियन बनाएं और परांठों के साथ खाएं।

और अगर बनाने का मन ना हो तो Zomato, Swiggy के द्वारा आर्डर करें और अपने मनपसंद मंचूरियन विद पराठा को मज़े से खाएं। 


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust