धड़कन | भाग 12 | Dhadkan Part 12 | Heart Touching Hindi Love Story
शिवाय अपनी तकिए खींच कर बिल्कुल बेड के किनारे करता है जिससे वह श्लोका के बहुत ही पास आ जाता है। और फिर शिवाय आंख बन्द कर लेता है। श्लोका की नज़र शिवाय के हर हरकत पर थी। श्लोका खामोशी से उस के सिर को सहलाती रही। वह चाहती थी कि शिवाय को जल्द से जल्द नींद आ जाए तभी शिवाय को सुकून मिलेगा। बहुत देर बाद जब उसे लगा कि शिवाय सो चुके हैं। जैसे ही श्लोका ने शिवाय के सिर से हाथ हटाया शिवाय ने उस का हाथ थाम लिया। श्लोका को हैरत हुई कि शिवाय अभी तक जाग रहे हैं। उस ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की मगर शिवाय ने हाथ नहीं छोड़ा। श्लोका को भी अब नींद आ रही थी। वह वहीं बेड पर सिर रख कर आंख बन्द कर लेती है। श्लोका के ऐसा करते ही शिवाय के अंदर जान आ जाती है। वरना उसे लगता था कि श्लोका उसे छोड़ कर चली जायेगी। और फिर दोनों को ही नींद आ जाती है। श्लोका की नींद हल्की होती है वह बेकाबू हो कर लेटी थी। उसका शरीर दर्द करने लगा था। वह धीरे से शिवाय के हाथ से अपना हाथ छुड़ाती है और उठ खड़ी होती है। एक नज़र शिवाय को देखती है और अपने रूम में जाकर सो जाती है। सुबह उठकर श्लोका तैयार हो कर कालेज चली जाती है। वहां से आ कर ...