Posts

Showing posts with the label dhadkan part 40

धड़कन | भाग 40 | Dhadkan Part 40 | Heart Touching Hindi Love Story

कार का माहौल बहुत ही खूबसूरत हो गया था। दो प्यार करने वाले खामोश खोये हुए थे। शिवाय की नज़र बार-बार मिरर में श्लोका पर उठ रही थी। घर पर गाड़ी रोकते ही शिवाय गाड़ी से निकल कर सीधे ऊपर चले जाते हैं। बहुत जल्दी में हैं। श्लोका सोचती है। और अराध्या से बात करते हुए अंदर जाती है और ऊपर चली जाती है। रुम में जाकर पहले रुम लॉक करती है। और लाइट जला कर जैसे ही घूमती है तो हैरान रह जाती है। क्योंकि उस की बेड पर शिवाय लेटे हुए थे। आप यहां? श्लोका ने नाराज़गी से पूछा। दरवाज़ा लॉक कर दिया ना? शिवाय ने जवाब देने के बजाय सवाल किया। क्यों? श्लोका हैरान हुई। यही तो तुम कल से कर रही हो। शिवाय ने शिकवा किया। तो इसी लिए आप इतना जल्दी में ऊपर आये थे? श्लोका को अब समझ आया। समझदार हो। शिवाय मुस्कुराए। अब आप जा सकते हैं। श्लोका ने नाराज़गी से कहा। शिवाय उठ कर उस के पास जाकर खड़े हो गए। और दोनों हाथों को उसके दोनों कंधों पर रख देते हैं। और उसे देखने लगते हैं। प्लीज़ माफ कर दो। मुझे ऐसे नहीं बोलना चाहिए था। शिवाय के लफ्ज़ो में एक दर्द था। जिसे श्लोका ने अपने दिल में महसूस किया। मैं क्या करता? मैं वैसे ही टेंशन मे...