Mutton Masala | मटन मसाला रेसिपी | AG| Non Vegetarian recipes| Mutton recipes

मटन मसाला

रेस्टोरेंट स्टाईल मटन मसाला रेसिपी | आसान रेसिपी | mutton easy recipe



सामग्री:-
🔹मटन 750 ग्राम
🔹रिफाइंड तेल आधा कटोरी
🔹प्याज 4 मीडियम साइज़
🔹अदरक लहसुन पेस्ट 1 कटोरी
🔹टमाटर 1 कटोरी
🔹लाल मिर्च पाउडर 1चम्मच (स्वादानुसार)
🔹तंदूरी चिकन मसाला एक चम्मच
🔹तेज़ पत्ता दो पीस
🔹दालचीनी 1छोटा पीस
🔹लौंग 2 पीस
🔹छोटी इलायची 2 पीस
🔹नमक स्वादानुसार


ढाबा स्टाइल पराठा अब घर पर बनाएं


तैयारी:-


🌼प्याज़ को बड़े तुकड़ो में काट लें।




🌼अदरक- लहसुन का पेस्ट  बना लें।


गुलाब जामुन का सीक्रेट क्या आप जानते हैं?

🌼लाल मिर्च पाउडर, तेज़ पत्ता, लौंग, छोटी इलायची, दालचीनी,नमक




🌼टमाटर को बारीक काट लें।

tomato | tomato pic | mutton recipes | hindi recipe



🌼मटन को साफ करके धो लें।

mutton | mutton recipes | step by step recipe | मटन करी


100+ Cooking Tricks जानकर हो जायेंगे हैरान 

विधि :-
सबसे पहले प्रेशर कुकर में मटन डालें।




फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें।




फिर लाल मिर्च पाउडर, तेज़ पत्ता, लौंग, छोटी इलायची, दालचीनी और नमक स्वादानुसार डालें।




 फिर प्याज़ और तेल डालें।








 सारी चीजें डाल कर अच्छे से मिला लें।


7 wonder Tricks नहीं जानते तो अब जान लें 


फिर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर तेज़ आंच पर पकने के लिए रख दें। जब कूकर एक सीटी दे तो आंच धीमी करके दस मिनट तक मटन को गलने दें।

 




जब कूकर की भांप निकल जाये तो ढक्कन खोलकर तेज़ आंच पर कूकर दोबारा रख दें।




 फिर उसमें कटा हुआ टमाटर डालें।




और फिर एक चम्मच तंदूरी चिकन मसाला डालें।




और फिर तब तक पकाएं कि प्याज़ अच्छे से मिक्स हो जाये।




और मटन अच्छे से भुन जाए , और मटन में तेल ऊपर की तरफ आ जाऐ तो थोड़ा सा पानी डाल कर दोबारा ढक्कन लगाकर पांच मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।




मटन मसाला है।

मटन बनाने का आसान तरीका | how to make mutton curry



सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें।





नोट :-
➡️ अगर मटन अच्छे से ना गला हो तो थोड़ा ज्यादा टाइम तक पका लें।

किचन टिप्स :-
➡️मटन तैयार होने के बाद तेल ज्यादा हो तो उसको निकाल लें, और जब सब्जी आदि बनायें तो उसमें डालें। सब्जी टेस्टी लगेगी।
➡️ मटन मसाला को नान, रोटी और पराठा के साथ खा सकते हैं।
➡️मटन मसाला के साथ ज़ीरा राइस बना सकते हैं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust