Posts

Showing posts from November, 2026

रूबरू | Part 32 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

आप चल रही हैं कि मैं जाऊं?... हां, चल रही हूं।  दादी भी उठ खड़ी हुई। मायरा... ताबिश ने धीरे से पूछा। वह डर रहा था कि अब दादी की डांट सुनने को  मिलेगी। वह तो चली गई होगी। गार्डन में कांच कहां से आया। पहले चल कर यह पता करना है। बेचारी के पैर में चुभ गया।  दादी नाराज़गी से बोलीं। कैसा कांच?... ताबिश अंजान बना। वही जो मायरा के पैर में चुभा। वह गार्डन में टहल रही थी। तभी उसके पांव में कांच चुभ गया। दादी ने पूरी बात बताई। कहीं से आ गया होगा।  अब किसी से पूछने का क्या फायदा।  मैं देख लूंगा कि कहां किससे क्या गलती हुई है। ठीक है। फिर तुम देख लेना। दादी ने बात खत्म कर दी। अंदर जाकर दोनों ड्राइंग रूम में बैठ गए। अब दो दिन सुकून रहेगा। आने-जाने से थकन हो गई। दो दिन क्या है? ताबिश ने जानना चाहा। दो दिन बाद मेंहदी है। फिर शादी है।  दो दिन गैप देने की ज़रूरत... मुझे तो लगा था दो-तीन की बात है।  लेकिन यहां तो लगता है हफ्ता गुज़र जायेगा। ताबिश थोड़ा नाराज़ हुआ। उसने घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। लेकिन फिर भी डर तो बना ही हुआ था। दुश्मन अभी भी आज़ाद घूम रहे थे। जब तक दुश्म...

रूबरू | Part 31 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

कुछ देर बाद उसने फोन उठाया। स्क्रीन पर कई नम्बर थे। उसकी उंगली एक नम्बर पर जाकर रूक गई। दादी का। कुछ सेकंड तक वह नम्बर देखता रहा। फिर फोन वापस रख दिया। नहीं...दादी से भी नहीं कह सकता। वह उठकल खिड़की के पास चला गया। बाहर हर तरफ रौशनी दिखाई दे रही थी। लेकिन उसके भीतर अंधेरा बढ़ता जा रहा था। तभी दरवाज़े पर हल्की दस्तक हुई। ताबिश ने पीछे मुड़कर देखा। वही लड़की थी जिसे उसने मायला के साथ रहने के लिए कहा था। क्या हुआ? सर... मैम ने दवा खाने से मना कर दिया है। ताबिश की भौंहें सिकुड़ गईं। क्यों? कह रही हैं उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं है। ठीक है। तुम जाओ। ताबिश ने एक गहरी सांस ली। लड़की चली गई। ताबिश कुछ देर वहीं खड़ा रहा। फिर जैसे किसी फैसले पर पहुंचकर कमरे से बाहर निकल गया। मायरा के कमरे के बाहर आकर वह रूक गया। दरवाज़ा थोड़ा सा खुला था। अंदर हल्की रौशनी थी। मायरा आंख बन्द किए लेटी हुई थी। ताबिश कुछ पल दरवाज़े पर ही खड़ा उसे देखता रहा। फिर धीरे से अंदर गया। मायरा ने उसकी आहट सुन ली। उसने आंखें खोलीं।  ताबिश ने उस लड़की को बाहर जाने का इशारा किया।  वह बाहर निकल गई। ताबिश को देखते ही मायरा...

रूबरू | Part 30 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

ताबिश अपना मग उसकी तरफ फेंकता है। जो मायरा के पास ज़मीन पर गिरते ही टूट कर टुकड़े-टुकड़े हो जाता है। इन पर चल कर जा सकती हो तो जाओ... मायरा हैरानी से ताबिश को देखती है। उसे उसकी सोच पर पहले ही गुस्सा आ गया था। अब यह हरकत देख कर उसका खून खौल उठा। जाओ... मुहब्बत में तो लोग क्या-क्या कर जाते हैं। ताबिश ज़मीन पर बिखरे टुकड़ो की ओर इशारा करता  है। आपकी सोच इतनी बुरी हो सकती है। मैंने सोचा भी नहीं था। मायरा का बस नहीं चल रहा था कि वह उसका गला दबा दे। आहहहह... अपनी बात कह कर जैसे ही वह आगे बढ़ती है। कांच का एक टुकड़ा उसके पैर में चुभ जाता है। मायरा वहीं ज़मीन पर बैठ गई। उसकी आंखों में आंसू आ गए। उसकी तेज़ चींख से कई स्टाफ तुरंत आ जाते हैं। लेकिन ताबिश के एक इशारे पर सब वहां से वापस चले जाते हैं। अब कैसे जाउगी?... ताबिश अपनी जगह से उठकर उसके पास गया। और  उसके करीब घुटनों के बल बैठ कर अफसोस करता है। अब तो ज़रूर जाऊंगी। चाहे स्ट्रेचर पर ही क्यों न जाना पड़े। मायरा गुस्से में फुनकारी। वाह क्या मुहब्बत है... मैं भी देखता हूं, तुम कैसे जाती हो। वह गुस्से से उठ खड़ा हुआ। मायरा के पैर से तेज...