रूबरू | Part 30 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships
ताबिश अपना मग उसकी तरफ फेंकता है। जो मायरा के पास ज़मीन पर गिरते ही टूट कर टुकड़े-टुकड़े हो जाता है। इन पर चल कर जा सकती हो तो जाओ... मायरा हैरानी से ताबिश को देखती है। उसे उसकी सोच पर पहले ही गुस्सा आ गया था। अब यह हरकत देख कर उसका खून खौल उठा। जाओ... मुहब्बत में तो लोग क्या-क्या कर जाते हैं। ताबिश ज़मीन पर बिखरे टुकड़ो की ओर इशारा करता है। आपकी सोच इतनी बुरी हो सकती है। मैंने सोचा भी नहीं था। मायरा का बस नहीं चल रहा था कि वह उसका गला दबा दे। आहहहह... अपनी बात कह कर जैसे ही वह आगे बढ़ती है। कांच का एक टुकड़ा उसके पैर में चुभ जाता है। मायरा वहीं ज़मीन पर बैठ गई। उसकी आंखों में आंसू आ गए। उसकी तेज़ चींख से कई स्टाफ तुरंत आ जाते हैं। लेकिन ताबिश के एक इशारे पर सब वहां से वापस चले जाते हैं। अब कैसे जाउगी?... ताबिश अपनी जगह से उठकर उसके पास गया। और उसके करीब घुटनों के बल बैठ कर अफसोस करता है। अब तो ज़रूर जाऊंगी। चाहे स्ट्रेचर पर ही क्यों न जाना पड़े। मायरा गुस्से में फुनकारी। वाह क्या मुहब्बत है... मैं भी देखता हूं, तुम कैसे जाती हो। वह गुस्से से उठ खड़ा हुआ। मायरा के पैर से तेज...