Zafrani kheer Easy Recipe | टेस्टी खीर बनाने की आसान रेसिपी| kheer |

                              जाफरानी खीर



सामग्री :-
🔹दूध             1 लीटर  
🔹चावल          100 ग्राम   1 /3  कप
🔹चीनी           100 ग्राम    1  कप
🔹केवड़ा         1 चम्मच
🔹ज़ाफरान (केसर) कुछ पत्ती   (दूध में भिगो लें)


विधि :-

चावल को अच्छे से धो कर दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। और फिर उसको पानी डाल कर दरदरा पीस लें।


पिसा हुआ चावल तैयार है।


दूध को उबालकर उसमें चावल डालें। और लगातार चलाते रहें, नहीं तो उसमें गांठें पर जायेंगी।


खीर को मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाते रहें। जब खीर गाढ़ी हो जाऐ तो उसमें चीनी, केवड़ा और ज़ाफरान डाल  दें।


और चीनी घुल जाने तक पकाएं, फिर आंच से उतार लें।


बाउल में निकाल कर गर्म या ठंडी सर्व करें। ऊपर से केेंसर या पिस्ता बादाम डालें।


नोट :-

➡️खीर के चावल को भिगो कर फिर सुखा लें और जब चावल सूख जाए तो उसका पाउडर बना लें। और जब भी खीर बनाना हो फटाफट बना लें।

➡️ खीर में बासमती चावल का इस्तेमाल करें। स्वाद का फर्क खुद महसूस करेंगे।

➡️खीर को और भी स्वादिष्ट बनाना हो तो उसमें खोया डालें।

➡️खीर में ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

➡️ड्राई फ्रूट्स डालना हो तो खीर को तैयार कर लें और आंच से उतार कर ड्राई फ्रूट्स डाल दें। 

➡️केवल जाफरानी कलर देना हो तो जाफरानी कलर डाल दें। लेकिन उससे ज़ाफरान का टेस्ट नहीं आयेगा सिर्फ ज़ाफरानी कलर रहेगा। 

➡️ चावल की खीर ठंडी और गर्म दोनों तरह से अच्छी लगती है। 

➡️ चावल की खीर जल्द बन जाने वाला मीठा है। 

➡️चावल की खीर को नये स्टाईल में परोसने के लिए खीर के साथ ऊपर से गुलाब जामुन रख कर सर्व करें ।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love