Best Indian Cooking Tips, Recipes & Kitchen Hacks | Food & Life Tips
🌶️
भाजी में कटी हरी मिर्च एक अलग ही स्वाद देती है।🌶️
🌶️
बनारसी मलय्यो खाने के दिन आ गए हैं।
बनारस आएं तो एक बार ज़रूर खाएं।
🌶️
हलवा की चाशनी सही रहे, इस के लिए भुने हुए मैदे में चीनी का शीरा डाल कर तुरंत एक चम्मच पानी डाल दें। चाशनी बिल्कुल सही रहेगी।
🌶️
A
B
C
D
E
F
G
बचपन में पढ़ा हुआ abcd आज तक नहीं भूल पाए
लेकिन...
बाज़ार से सामान मंगाते समय चार में से एक ज़रूर भूल जाते हैं
🌶️
ہزاروں غلطیاں کرکے بھی نادم نہیں ہوتے، دوچار نیکیاں کرتے نہیں کہ بدلے کی آس لگا لیتے ہیں۔
انجان
🌶️
शिरमाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें चीनी पाउडर ना डालें, बल्कि वैसे ही दाना डालें।
शिरमाल में कुरकुरापन रहेगा।
🌶️
अंडा करी को स्वादिष्ट बनाने के लिए अंडा करी में अंडे डालने से पहले उस पर लाल मिर्च पाउडर नमक कार्न फ्लोर और चाट मसाला छिड़क कर फ्राई करें। फिर करी में डालें।
🌶️
अल्फाज़ के दीवाने तो बहुत हैं मगर
कोई खामोशी का मतलब समझे तो क्या बात है
शायर: अहमद फ़राज़
🌶️
आग लगाने के बाद धुंए की शिकायत...
शायद दुनियादारी इसी को कहते हैं।
🌶️
आलू पराठा को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें आजवाइन डालें।
🌶️
खुश हो जाएं...
चूड़ा मटर खाने के दिन आ गए हैं।
ताज़े मटर का गर्मा गर्म चूड़ा मटर 😋
🌶️
स्टफ पराठा को बनाते समय
आलू, गोभी, मूली या पनीर की स्टफिंग में नमी ज़्यादा न होने दें। हल्का सा नमक डालकर 10 मिनट छोड़ दें, फिर पानी निचोड़ दें। फिर बनाएं।
🌶️
अब हालचाल पूछने का ज़माना गया
सामने वाला आनलाइन है तो समझ लो सब ठीक है
अब तो यही कहना पड़ेगा...
आप हमेशा आनलाइन रहें
🌶️
अगर रोटी की चिंता ना होती तो ज़िंदगी??
🌶️
ज़िंदगी अगर आसान होती तो फिर ज़िंदगी कैसी...
🌶️
गलती करना गलत नहीं,
[्गलती को दोहराना गलत है।
🌶️
मूंग दाल समोसा को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें चीनी भी डालें
🌶️
बोनलेस चिकन को फ्राई करते समय उसमें कार्न फ्लेक्स, ब्रेड क्रमस के साथ लाल मिर्च, चाट मसाला और तंदूरी चिकन मसाला भी डालें।
🌶️
पालक पकौड़े को टेस्टी बनाने के लिए उसमें अजवाइन डालें।
🌶️
जो शुरू से बुरा था वह तो बुरा था ही। लेकिन जो शुरू में अच्छा था बाद में बुरा हो गया, वह तो उससे भी बुरा।
🌶️
तन्हाई में वक्त गुज़रता नहीं, और तुम्हारे साथ वक्त ठहरता नहीं।
🌶️
मुहब्बत को छोड़ कर लोग मुहब्बत तलाशते हैं।
🌶️
शाही टुकड़ा को क्रिस्पी बनाने के लिए ब्रेड को पहले ओवन में रोस्ट कर लें फिर फ्राई करें, इस से तेल भी कम लगेगा और शाही टुकड़ा कुरकुरा भी होगा।
🌶️
इश्क़ नाम है उस एहसास का, जहाँ कोई जीतता नहीं, फिर भी हार कोई नहीं मानता
🌶️
चिकन टिक्का बनाने के लिए चिकन मैरिनेशन में कसूरी मेथी और थोड़ा सा बेसन डालें, इससे स्वाद और टेक्सचर बेहतरीन होगा।
🌶️
अपने परिवार और दोस्तों को समय दें। ये रिश्ते ही आपकी असली पूंजी हैं।
🌶️
फ्राइड राइस में ठंडे या बचे हुए चावल इस्तेमाल करें। ताज़े चावल चिपचिपे हो सकते हैं, ठंडे चावल से फ्राइड राइस खिले-खिले बनते हैं।
🌶️
नान बनाने के लिए मैदा, बेकिंग पाउडर, सोडा, नमक, चीनी, दही, तेल और दूध मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और 30 मिनट रखें। लोइयां बनाकर तवे पर पानी लगाकर सेकें, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सेकें। अंत में मक्खन या घी लगाकर गरमागरम नान परोसें।
🌶️
जिंदगी मिलेगी दोबारा, ये सिर्फ फिल्मों में होता है। असली जिंदगी में हर लम्हा कीमती है।
🌶️
घी में जीरा, गरम मसाले भूनें, फिर प्याज, अदरक-लहसुन और टमाटर पका लें। काजू पेस्ट, मटर, पनीर डालकर 5 मिनट पकाएं। कसूरी मेथी, क्रीम मिलाएं और सर्व करें।
🌶️
पाव भाजी बनाने के लिए मक्खन गरम करें, उसमें प्याज और लहसुन-अदरक पेस्ट भूनें। टमाटर प्यूरी और मसाले डालकर अच्छे से पकाएं। उबली और मैश की हुई सब्जियां मिलाकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ा मक्खन, नींबू रस और हरा धनिया डालें। तवे पर मक्खन और पाव भाजी मसाला डालकर पाव कुरकुरा सेंकें। गर्मागर्म पाव भाजी सर्व करें!
🌶️
बेकार की किचकिच से खामोशी बेहतर है।
-Little_Star
🌶️
चाइनीज़ खाना: एक जायकेदार सफर
चाइनीज़ खाना अपनी विविधता, तेज़ पकाने की तकनीक और गहराई वाले स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसकी विशेषता है कि यह कम समय में तैयार हो जाता है और हर सामग्री का असली स्वाद बरकरार रखता है।
🌶️
गोल गप्पे के पानी को चटपटा बनाने के लिए उसमें हरी धनिया, हरी मिर्च और लाल मिर्च को एक साथ पीस कर डालें।
🌶️
चिकन ड्राई को और भी मज़ेदार बनाने के लिए अदरक-लहसुन और सरसों तेल के साथ उसमें कुटी लाल मिर्च, काली मिर्च और हरा धनिया को पीस कर डालें।
🌶️
रेस्टोरेंट जैसा गोभी मंचूरियन बनाने के लिए मंचूरियन को बनाते समय तेज़ आँच का उपयोग करें ताकि असली इंडो-चाइनीज़ स्वाद आए।
🌶️
मिक्स वेज को मज़ेदार बनाने के लिए उसमें धनिया, मिर्च, हल्दी पाउडर के साथ अमचूर पाउडर गर्म मसाला और कसूरी मेथी डालें।
🌶️
सलोना को टेस्टी बनाने के लिए उसमें देसी घी डालें। और काली मिर्च को दरदरा कूट कर डालें।
🌶️
मटर को स्टोर करने के लिए बेकार के झमेलों से अच्छा है मटर को छीलकर किसी जार में रख कर फ्रीज़र में रख दें।
🌶️
ज़िंदगी के दो सवाल....
यह sunday क्यों आता है? और अगर आता है तो हफ्ते में एक ही दिन क्यों आता है?
🌶️
फूली हुई रोटी बनाने के लिए आटे को गूंथकर थोड़ी देर के लिए रख दे। फिर रोटी बनाएं।
🌶️
गोभी पकौड़े को टेस्टी बनाने के लिए बेसन के घोल में सभी मसालों के साथ तंदूरी चिकन मसाला, विनेगर और बेकिंग सोडा डालें।
🌶️
आलू टिक्की के भरावन में मटर के साथ टमाटर, प्याज़ और हरा धनिया डालें।
🌶️
फ्राई इडली को मज़ेदार बनाने के लिए उस पर लाल मिर्च,चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नींबू डालें।
🌶️
पालक चाट कुरकुरा बनाने के लिए बेसन के घोल में सोडा और चावल का आटा डालें।
🌶️
चिकन मैरीनेशन में थोड़ा सरसों का तेल या रेगुलर तेल डालें। यह मसालों को चिकन से चिपकाने और स्मूथ टेक्सचर देने में मदद करता है।
🌶️
जलेबी की चाशनी को एक तार की बनाएं और गर्म जलेबी को तुरंत चाशनी में डुबोएं, ताकि हर बाइट में मिठास भर जाए। 🍯
🌶️
फिश को मैरीनेट करते समय उसमें मसालों के साथ सौंफ और धनिया को दरदरा कूट कर डालें।
🌶️
"शाम की ये छोटी सी कोशिश, आपके दिल तक पहुंचने के लिए। आपके विचारों का इंतजार रहेगा!"
शाम का वो समय, जब आप अपनी दिनभर की थकान को एक नई ऊर्जा में बदल सकते हैं। क्या आपने अपनी शाम को खास बनाया है?"
या
"एक प्यारी सी शाम, कुछ खास विचार और एक अच्छा सा टिप...
"हर कदम एक नई शुरुआत है। अपने सपनों की उड़ान भरो। ✨"
2. "जिंदगी में कभी हार मत मानो, हर दिन एक नया मौका है। 🌟"
3. "आपकी मेहनत ही आपकी पहचान बनेगी। 🚀 #Inspiration"
4.
"खुशियों का स्वाद यहाँ है! 🥘 #FoodLovers"
2. "किचन में प्यार से बना हर व्यंजन, दिल को छू लेता है। ❤️ #CookingMagic"
3. "आज क्या खाएं? यहाँ है आपका जवाब। 🍲✨ #Recipe"
"कुछ लम्हे दिल के पास हमेशा रहते हैं। ❤️ #Emotions"
2. "प्यार में शब्दों की जरूरत नहीं होती, बस एहसास काफी है। 🌹 #Love"
3. "जब दिल बोले, तो सुनने वाले की कमी नहीं होती। ✨ #Feelings"
4.
"क्या आपने ये ट्राई किया? 🔥 #TrendingNow"
2. "वायरल कंटेंट का किंग कौन है? हम! 😎 #Viral"
3. "जो देखेगा, वही शेयर करेगा। 🚀 #MustWatch"
🌶️
जिस तरह खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसालों का बैलेंस ज़रूरी है उसी तरह खुशगवार ज़िंदगी के लिए रिश्तों में ताल मेल ज़रूरी है
🌶️
हर पल एक सीख है सीख सको तो सीख लो।
🌶️
लफ़्ज़ों का इस्तेमाल हिफ़ाज़त से कीजिए,
ये परवरिश का बेहतरीन सबूत होते हैं।
🌶️
कुछ पैसे बचा के रखो...
बुरे वक्त में काम आयेंगे,
और फिर आ जाता है
बुरा वक्त...
अब से पैसे बचाना है
लेकिन कुछ अच्छा सोच कर...
और फिर आयेगा
अच्छा वक्त।
🌶️
खाना अच्छा या बुरा नहीं होता
खाना अच्छा होता है
या बहुत अच्छा होता है
खाना तो खा लिया
और रोज़ खाते हो,
वो बनने में क्या-क्या लगता है
यह भी जानते हो।
खाने में नमक ज़्यादा है कह के मुँह सिकोड़ते हो,
गरम तेल, चूल्हे की तपन पहचानते हो।
थाली रोज़ सजती है,
नियमित समय पर रोज़ थाली सजती है
उस बनने से सजने तक की प्रक्रिया में बहुत मेहनत लगती है।
कमर की अकड़,
सब्ज़ी वाले को पकड़,
उस आंच की तपन,
वो कारीगर सी लगन,
वो स्वाद लाने के हज़ारों जतन
बस खा के आपका खिल उठे मन,
इस इच्छा से रोज़ थाली सजती है
🌶️
ज़िंदगी की नई पहचान....
ये ज़िंदगी है, यहाँ हर रंग ज़रूरी है,
कभी उजाला घना, कभी रात की दूरी है।
शिकायतों में वक़्त ज़ाया न कर मेरे दोस्त,
जो मिला है, उसमें भी एक अलग सी ख़ूबी है।
बदलना सीखो, ठहरने का नाम नहीं ये,
हर मोड़ पर नई कहानी लिखी जाती है।
छोटी-छोटी खुशियाँ बटोर लो दामन में,
क्योंकि इन्हीं लम्हों से तो पूरी दुनिया बनती है।
🌶️
ज़िंदगी: एक खूबसूरत सफ़र
ज़िंदगी एक सफ़र है, जो कटता नहीं, जिया जाता है।
हर पल एक नया एहसास है, जिसे खुद में पिरोया जाता है।
यहाँ धूप भी है, और घनी छाँव के लम्हे भी,
गिरकर संभलने में ही असली मज़ा आता है।
न थकना, न रुकना, यही इसका दस्तूर है,
क्योंकि ठहर जाने से तो दरिया भी सूख जाता है।
मुश्किलें आती हैं, पर हमेशा नहीं ठहरतीं,
हर रात के बाद एक नया सवेरा आता है।
अपने ख्वाबों को आँखों में ज़िंदा रखना,
बस यही हौसला हमें उड़ना सिखाता है।
🌶️
जो खामोशी समझ ले, वही अपना होता है,
वरना बोलने वाले तो हर मोड़ पर मिल जाते हैं।
🌶️
पराठा की परत अच्छे से अलग हो...
उसके लिए पराठा बनाते समय
धी लगाने के बाद मैदा छिड़क दें
फिर फोल्ड करें
पराठे की सारी परतें अलग हो जायेंगी
और पराठा कुरकुरा बनेगा।
🌶️
कुछ हसरतें अधूरी ही अच्छी लगती हैं,
हर ख्वाहिश पूरी हो जाए तो जीने का मज़ा नहीं रहता।
🌶️
बेहिसाब हसरतें न पालिए,
जो मिला है उसे सम्भालिए।
🌶️
मनचाहा सब कुछ मिलने लगे तो,
फिर क्या ख़्वाब और क्या ज़िंदगी!
🌶️
पनीर टिक्का मसाला को स्वादिष्ट बनाने के लिए
उसमें फ्रेश क्रीम और काजू पेस्ट के साथ
ग्रेटेड पनीर भी डालें।
🌶️
मुश्किलें सब पे आती हैं
कोई बिखर जाता है
कोई संवर जाता है
🌶️
वह कहते हैं औरत हार स्वीकार तभी करती है जब वह सोने का हो।
🌶️
गलतियों से जुदा
तू भी नहीं मैं भी नहीं,
दोनों इंसान हैं
खुदा तू भी नहीं, मैं भी नहीं
तू मुझे और मैं तुझे इल्ज़ाम देते हैं
मगर अपने अंदर झाँकता
तू भी नहीं, मैं भी नहीं
गलतफहमियों ने कर दी
दोनों में पैदा दूरियाँ,
वरना फितरत का बुरा
तू भी नहीं, मैं भी नहीं....।
🌶️
जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी,
उस काम को करने में है,
जिसे लोग कहते हैं कि
तुम नहीं कर सकते।
🌶️
साबूदाने की खीर
बनाने की तरीका
दूध को उबाल लें
साबूदाने को आधा घंटा भिगो दें
भीगा हुआ साबूदाना डालें
चलाते हुए पकाएं
कस्टर्ड पाउडर दूध में घोल कर डालें
दो-तीन हाथ चलाएं
चीनी डालें
और चलाते हुए पकाएं
सब्ज़ा सीड्स डालें
दो हाथ चला कर गैस बंद कर दें
खीर तैयार है
मूड के हिसाब से ठंडा या गर्म सर्व करें
बच्चों के लिए यह बेस्ट है।
🌶️
पनीर चस्का रोल...
पनीर चस्का रोल बनाने के लिए
एक बाउल में दही डालें
बेसन
अदरक-लहसुन
टोमैटो सॉस
धनिया पाउडर
लाल मिर्च
हल्दी पाउडर
भुना ज़ीरा पाउडर
चाट मसाला
काला नमक
कसूरी मेथी
सरसों तेल गर्म करके
अच्छे से मिला लें
प्याज़
टमाटर
शिमला मिर्च
पनीर
अच्छे से मिला लें
आधा घंटा रेस्ट दें
पैन में तेज़ आंच पर पका लें
चलाते हुए पकाएं
पनीर चस्का तैयार है
तवा गर्म करें
रुमाली रोटी रखें
चटनी लगाएं
पनीर चस्का रखें
बीच में फैला लें
रोल बना दें
बटर लगाएं
उलट-पुलट करें
पनीर चस्का रोल तैयार है
बीच से कट करें
गर्मी गर्म सर्व करें
और वाहवाही पाएं
🌶️
पापड़ी बनाने के लिए....
एक कटोरी मैदा लें।
एक चुटकी नमक और दो चम्मच तेल डालें।
अच्छे से मिला लें।
पानी डाल कर आटा गूंथ लें।
दस मिनट रेस्ट दें।
रोटी की तरह बेलें।
कटर से गोल काट लें।
धीमी आंच पर फ्राई करें।
कुरकुरी
पापड़ी तैयार है।
🌶️
चिकन बर्गर बनाने के लिए बोनलेस चिकन लें। उसमें नमक, काली मिर्च लाल मिर्च, तंदूरी चिकन मसाला म्योनीज, अदरक-लहसुन, दही, सीज़वॉन सॉस और नींबू डाल कर अच्छे से मिला लें। एक घंटे के लिए रख दें। फिर उसमें बेसन, कॉर्न फ्लोर और ब्रेड क्रमस डाल कर मिला लें। एक बार फिर ब्रेड क्रमस में लपेट कर गर्म तेल में फ्राई कर लें।
सॉस के लिए म्योनीज में नमक, कालीमिर्च, टोमैटो सॉस और सीज़वॉन सॉस डाल कर मिला लें।
पाव को बटर लगा कर सेंक लें। दोनों तरफ म्योनीज सॉस लगाएं। एक पर खीरा प्याज़ चिकन पीस रखें। दोबारा टमाटर प्याज़ रखें। कवर करें। बीच से कट करें। और गर्मा गर्म सर्व करें।
🖋️
ब्राउनी बनाते समय इन ट्रिक्स का उपयोग करें ताकि आपकी ब्राउनी स्वादिष्ट और परफेक्ट बनें:
1. चॉकलेट का सही चुनाव करें
ब्राउनी में अच्छी गुणवत्ता की डार्क चॉकलेट या सेमी-स्वीट चॉकलेट का उपयोग करें। यह ब्राउनी को गहरा स्वाद और रिच टेक्सचर देता है।
2. घोल को अधिक न फेंटें।
जब आप ब्राउनी का घोल तैयार कर रहे हों, तो इसे हल्के हाथों से मिलाएं। अधिक फेंटने से ब्राउनी सख्त हो सकती है।
3. तापमान का ध्यान रखें
सभी सामग्री (जैसे मक्खन, अंडे) रूम टेम्परेचर पर होनी चाहिए। यह सामग्री को अच्छी तरह से मिलाने में मदद करता है।
ओवन को पहले से प्रीहीट करें ताकि ब्राउनी समान रूप से बेक हो।
4. पकाने का सही समय चुनें
ब्राउनी को अधिक समय तक बेक न करें। जब किनारे सेट हो जाएं लेकिन बीच में हल्की नरम दिखे, तो इसे ओवन से निकाल लें। यह ठंडी होने पर और सख्त हो जाएगी।
5. मोल्ड को सही से तैयार करें।
बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं या तेल लगाकर हल्का मैदा छिड़कें ताकि ब्राउनी आसानी से ट्रे से निकले।
6. स्वाद में बदलाव करें।
ब्राउनी के घोल में नट्स, डार्क चॉकलेट चिप्स, या नमक का हल्का छिड़काव करें। यह स्वाद को और बेहतर बना सकता है।
7. कटाई का सही तरीका अपनाएं
ब्राउनी ठंडी होने के बाद ही काटें। गर्म ब्राउनी काटने पर वह टूट सकती है।
चाकू को हल्का गीला करें और फिर काटें, इससे ब्राउनी के किनारे चिकने रहते हैं।
8. टेस्टिंग का सही तरीका
बीच में टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक पर थोड़ा गीला बैटर चिपकता है, तो ब्राउनी तैयार है।
इन ट्रिक्स के साथ बनाई गई ब्राउनी न सिर्फ स्वादिष्ट होगी, बल्कि हर बार परफेक्ट भी बनेगी!
Indian cooking tips, cooking hacks, kitchen tips, easy Indian recipes, Indian food recipes, kitchen hacks, food tips, cooking tips and tricks, easy recipes, Indian food ideas
Comments
Post a Comment