Pumpkin Sabudana Kheer Recipe | Easy Kaddu Sabudana Kheer |

कद्दू साबूदाना खीर...

कद्दू और साबूदाना से बनी यह स्वादिष्ट खीर बनाने में बेहद आसान है। दूध, खोया और साबूदाना के साथ तैयार होने वाली यह खीर स्वाद में मलाईदार और मज़ेदार होती है। आप इसे ठंडा करके मिठाई या डेजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं। त्योहार और खास मौकों के लिए भी यह एक बेहतरीन रेसिपी है।

बनाने में आसान खाने में मज़ेदार...

कद्दू को धो छील कर ग्रेट कर लें।

साबूदाना को भिगो दें।

खोया को अच्छे से मसल लें।

कढ़ाई में तेल गर्म करके कद्दू को तेज़ आंच पर भून लें।

दूध को उबाल लें।

साबूदाना भीग गया है।

कद्दू भून कर तैयार कर लें। 

उबलते हुए दूध में कद्दू डालें।

चलाते हुए पांच से दस मिनट पकाएं।

भीगा हुआ साबूदाना डालें।

चलाते हुए पकाएं।

चीनी डालें।

खोया डालें।

ग्रीन कलर डालें।

वेनिला ऐसेंस डालें।

तेज़ आंच पर चलाते हुए पकाएं।

आंच से उतार लें। 

कद्दू साबूदाना खीर तैयार है।

ठंडा करके सर्व करें।

और वाहवाही पाएं।


टिप्स और ट्रिक्स....

साबूदाना अच्छी तरह भिगोकर ही इस्तेमाल करें, ताकि खीर में कच्चापन न रहे।

कद्दू को तेज़ आंच पर अच्छी तरह भूनने से उसका स्वाद और खुशबू बेहतर आती है।

दूध को डालने के बाद खीर को लगातार चलाते रहें, ताकि वह तले में न लगे।

चीनी अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

खोया डालने के बाद खीर को अच्छी तरह मिलाएं ताकि खोया पूरी तरह घुल जाए।

साबूदाना डालने के बाद ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना खीर बहुत ज्यादा गाढ़ी हो सकती है।

खीर ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाती है, इसलिए गैस बंद करते समय इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें।

ग्रीन कलर और वेनिला एसेंस वैकल्पिक हैं; इन्हें अपनी पसंद के अनुसार डालें।

खीर को ठंडा करके सर्व करने पर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships