रूबरू | Part 32 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

आप चल रही हैं कि मैं जाऊं?...

हां, चल रही हूं। 

दादी भी उठ खड़ी हुई।

मायरा...

ताबिश ने धीरे से पूछा।

वह डर रहा था कि अब दादी की डांट सुनने को मिलेगी।

वह तो चली गई होगी।

गार्डन में कांच कहां से आया। पहले चल कर यह पता करना है।

बेचारी के पैर में चुभ गया। 

दादी नाराज़गी से बोलीं।

कैसा कांच?...

ताबिश अंजान बना।

वही जो मायरा के पैर में चुभा।

वह गार्डन में टहल रही थी। तभी उसके पांव में कांच चुभ गया।

दादी ने पूरी बात बताई।

कहीं से आ गया होगा। 

अब किसी से पूछने का क्या फायदा। 

मैं देख लूंगा कि कहां किससे क्या गलती हुई है।

ठीक है।

फिर तुम देख लेना।

दादी ने बात खत्म कर दी।

अंदर जाकर दोनों ड्राइंग रूम में बैठ गए।

अब दो दिन सुकून रहेगा। आने-जाने से थकन हो गई।

दो दिन क्या है? ताबिश ने जानना चाहा।

दो दिन बाद मेंहदी है।

फिर शादी है। 

दो दिन गैप देने की ज़रूरत... मुझे तो लगा था दो-तीन की बात है। 

लेकिन यहां तो लगता है हफ्ता गुज़र जायेगा।

ताबिश थोड़ा नाराज़ हुआ।

उसने घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

लेकिन फिर भी डर तो बना ही हुआ था।

दुश्मन अभी भी आज़ाद घूम रहे थे।

जब तक दुश्मन का पता नहीं लग जाता। उन्हें सतर्क रहना था।

दादी चाय पियेंगी? 

नहीं, अब मैं सोने जा रही हूं। तुम पी लो।

दादी उठ खड़ी हुईं।

वह भी दादी के साथ कमरे की ओर बढ़ गया।

कमरे में जाने से पहले वह चाय का बोल देता है।

चेंज करके वह मायरा के रूम में चला गया।

वह भी चेंज कर चुकी थी। 

सोफे पर बैठी वह किसी सोच में गुम थी।

आहट होने पर भी उसने नज़र उठाकर नहीं देखा। 

चुपचाप जैसे बैठी थी। वैसे ही बैठी रही।

ताबिश उसके सामने सोफा पर बैठ गया।

तभी चाय आ गई।

टेबल पर दो कप चाय रखकर सर्वेंट चला गया।

ताबिश एक कप उसकी तरफ चाय बढ़ाता है।

जिसे वह खामोशी से थाम लेती है।

बहस करने का कोई फायदा नहीं था। वह कौन सा उसकी बात सुन लेता। करता तो अपनी वाली ही।

दवा हो गई?

जी...

नाराज़ हो?

नहीं...

इतना चुप क्यों हो?

क्या बोलूं?

कुछ भी...

जो आप कहें वही बोल दूं...

पुरानी हवेली कैसे गई?

अपने पैरों से जाने लायक तो छोड़ा नहीं आपने...

मायरा ने नज़र उठाकर देखा।

वही तो मैं जानना चाहता हूं...

ताबिश की नज़र भी उसके चेहरे पर थी।

बात यह तो नहीं थी कि कैसे जाना था...

बात तो थी कि जाना है, या नहीं जाना है।

मैंने जा कर दिखा दिया।

मायरा बेसाख्ता मुस्कुरा दी।

उसको मुस्कुराता देख ताबिश भी मुस्कुरा दिया।

पता नहीं क्यों उसे उसकी बात पर गुस्सा नहीं आया।

ताबिश भी कप उठाकर चाय पीने लगा।

दोनों खामोशी से चाय पीते रहे।

चाय पी कर कप टेबल पर रखकर मायरा ताबिश के जाने का इंतेज़ार करने लगी।

वह उसके सामने लड़खड़ाते हुए नहीं जाना चाहती थी।

वहीं ताबिश भी चाय को बहुत आराम से पी रहा था। 

वह देखना चाहता था कि मायरा कितना और कैसे चल पाती है।

चाय पीने के बाद बहुत देर हो गई। और ताबिश नहीं गया। तो मायरा ने उठने की कोशिश की।

एक पैर पर खड़ी हो कर दूसरा पैर जमीन से ऊंचा करके वह जैसे ही आगे बढ़ी। 

ताबिश तुरंत उठकर उसका हाथ थाम लेता है।

छोड़े मेरा हाथ...

मैं खुद जा सकती हूं। आपके सहारे की ज़रूरत नहीं है।

मायरा हाथ खींचती है।

ताबिश हाथ छोड़ देता है।

मायरा गुस्से में एक कदम बढ़ाती है। लेकिन लड़खड़ा जाती है।

ताबिश दोबारा उसका हाथ थाम लेता है।

आपको तो बहुत खुशी हो रही होगी?...

मायरा नाराज़ हुई।

बहुत... ताबिश मुस्कुरा दिया।

इसी बहाने मेरी बात तो मान रही हो।

मायरा सिर घुमाकर उसकी ओर देखती है।

सामने वाले को मजबूर करके आपको खुशी मिलती है।

मायरा की आंखें नम हो गईं। 

वह उस पर से नज़रें हटा लेती है।

उसके आंसू ताबिश नहीं देख पाया।

ताबिश उसका हाथ छोड़ कर रूक जाता है।

उसके रूकते ही मायरा भी एक पल के लिए रूक जाती है।

ताबिश बहुत आहिस्ते से एक हाथ उसके कंधे पर रखकर दूसरे हाथ से उसका हाथ थाम लेता है।

ताबिश के ऐसा करते ही मायरा सिकुड़ जाती है। और उससे दूर होने की कोशिश करती है।

लेकिन ताबिश वैसे ही चलता रहा।

बेड के पास पहुंच कर मायरा जल्दी से बेड पर बैठ कर अपना हाथ छुड़ाती है।

ताबिश खड़ा एक पल उसे देखता है। फिर उसके बगल में बैठ जाता है।

मायरा थोड़ा सा दूर हट जाती है।

उसकी इस ऐहतियात पर ताबिश हंस पड़ा।

मायरा हैरानी से उसे देखती है।

हंसने की वजह उसे समझ नहीं आई।

तभी ताबिश का फोन बज उठा।

वह फोन उठाता है।

दूसरी तरफ आलिया थी।

तुम तो जानती हो कि मैं फोन नहीं करता।

उसने जो कहा। ताबिश उसके जवाब में बोला।

मनाने की कोई वजह होनी चाहिए।

ताबिश उससे फोन पर बोल कर हंसा।

मायरा अनकंफर्टेबल हो गई।

आप अपने कमरे में जाकर बात करें।

मायरा धीरे से उससे बोलती है।

नहीं, मेरे पास कोई नहीं है...

तुम्हारे सिवा कौन है मुझे चाहने वाला।

ताबिश मुहब्बत से बोला।

दूसरी तरह कुछ कहा गया।

जिसकी बात पर ताबिश ज़ोर से हंस पड़ा।

मायरा उठने लगी। अब उसे बैठना भारी लगने लगा।

लेकिन उसके उठते ही ताबिश उसका हाथ थाम कर दोबारा बैठा देता है।

मैं फोन रख रहा हूं। एक ज़रूरी कॉल आ रही है। बाद में बात करता हूं। कहते ही ताबिश फोन रख देता है।

क्या हुआ जलन हो रही थी?... ताबिश उसकी ओर घूमा।

यह सिफत आप में ज़्यादा पाई जाती है।

मायरा को उसका अली के साथ बोलने वाला मंज़र याद आ गया।

उसी जलन की वजह से तो सब हुआ था।

अच्छा...

इसका मतलब तुमको भी जलन होती है।

ताबिश हंसा।

मुझे अब सोना है।

मायरा ने बात बदल दी।

आज से पहले मैं नहीं जानता था कि जलन क्या होती है।

ताबिश सीधा उसकी आंखों में देखता है।

मायरा एक पल हैरानी से उसे देखती है। लेकिन दूसरे ही पल वह अपनी नज़रें झुका लेती है।

उसकी आंखों में कुछ तो था।

क्या था?

वह यह समझ नहीं पाई।

उसका दिल बहुत तेज़ी से धड़कता है।

और आज से पहले मैं यह भी नहीं जानता था कि मुहब्बत क्या होती है...

जारी है...

रूबरू भाग 31

रूबरू भाग 33











Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story