Potato with tomato | AG | Recipe

पोटैटो विद टोमैटो


  
🔹आलू             1कटोरी 
🔹टमाटर            2 मीडियम साइज़
🔹अदरक            1/4
🔹लहसुन             1/4
🔹तेज़ पत्ता          2 पीस
🔹दाल चीनी        1छोटा तुकड़ा
🔹ज़ीरा              1/4 से कम
🔹सौंफ              1/4 से कम
🔹धनिया पाउडर  1/4 से कम
🔹हल्दी पाउडर     1/4 से कम
🔹लाल मिर्च पाउडर   1/4 से कम
🔹रिफाइंड तेल      2 बड़े चम्मच
🔹हरा धनिया।      सजाने के लिए
🔹नमक स्वादानुसार



तैयारी :-

🌼 आलू को उबालने के लिए आलू को छील लें। फिर आलू को प्रेशर कुकर में रखें, और जितना आलू हो उसका आधा पानी डालें। और तेज़ आंच पर चढ़ा दें और जब एक सीटी दे तो दो मिनट के लिए आंच को धीमा करें और फिर आंच से उतार लें।
🌼 और फिर आलू को ठंडा करके चौकोर काट लें।






🌼 टमाटर को काट कर उसका पेस्ट बना लें।






विधि :-

पैन गर्म करके तेल डालें।




और फिर तेज़ पत्ता डालें।




फिर दालचीनी डालें।




और फिर ज़ीरा डालें।




और फिर सौंफ डालें।




एक हाथ चला कर अदरक पेस्ट डालें।




लहसुन पेस्ट डालें। और चलाते रहें।





फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। और चलाएं।




फिर टोमैटो प्योरी डालें। और चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं।




और फिर आलू डालें।




और चलाएं।

 





जब मसाला और आलू अच्छे से भुन जाए तो उसमें गर्म मसाला डालें। और चलाएं।




और पानी डालकर आंच धीमी कर दें।




दो से तीन मिनट तक पकने के बाद आंच से उतारकर हरा धनिया डालें।




और हरा धनिया को चला कर मिला लें।




पोटैटो विद टोमैटो तैयार है। फुल्के के साथ सर्व करें।





नोट :- 

➡️पोटैटो विद टोमैटो को फुल्के, पराठा और पूरी के साथ खा सकते हैं।

➡️प्लेन दाल के साथ भी पोटैटो विद टोमैटो को बना सकते हैं।

➡️आलू को काट कर भी उबाल सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love