Fried Rice Recipe | Recipes | AG | Fried Rice


फ्राइड राइस






सामग्री :-
🔹चावल               2 कटोरी
🔹रिफाइंड             1 बड़ा चम्मच
 🔹पत्ता गोभी         आधा कटोरी
🔹 प्याज       1 मीडियम साइज
🔹शिमला मिर्च       एक छोटी साइज
🔹गाजर                1 पीस
🔹स्प्रिंग अनियन ग्रीन    स्वादानुसार
🔹लहसुन पेस्ट             1/4 चम्मच
🔹लाल मिर्च पाउडर      1/4 चम्मच
🔹 काली मिर्च पाउडर    1/4 चम्मच
🔹सोया सॉस                1/2 चम्मच
🔹नमक स्वादानुसार


तैयारी :-

पत्ता गोभी, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, स्प्रिंग अनियन सभी को अच्छे से धोकर काट लें।






चावल को भी पका लें।

विधि :--

गैस (gas) पर पैन को रखें, पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन पेस्ट डालें।



लहसुन को एक हाथ चला कर उसमें प्याज डालें। गैस (gas) को तेज ही रखें।



फिर उसके बाद पत्ता गोभी शिमला मिर्च स्प्रिंग अनियन और गाजर डालें।



दो-तीन हाथ चला कर उसमें नमक डालें।



फिर लाल मिर्च पाउडर डालें।



और साथ ही साथ काली मिर्च पाउडर भी डालें।



एक हाथ चलाकर पका हुआ चावल डालें।



और सोया सॉस भी डालें।



अच्छे से मिला लें।



फ्राइड राइस तैयारी है।



स्प्रिंग अनियन से सजाकर सर्व करें।




नोट :-
🔸वेज फ्राइड राइस में आप चाहे तो पनीर भी डाल सकती हैं।
🔸फ्राइड राइस में टमाटर भी डाल सकती हैं।
🔸चावल पहले से पका कर रख ले और जब खाना हो गरमा-गरम बनाकर खाएं और खिलाएं।
🔸 फ्राइड राइस एक जल्दी बन जाने वाली डिश है।
🔸चावल बच जाए तो उसमें भी सब्जियां डालकर फ्राइड राइस बना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love