Kadhai Paneer Masala | घर पर बनाएं परफेक्ट कड़ाही पनीर मसाला – रेस्टोरेंट जैसा स्वाद | Homemade Masala | Kadhai Chicken Masala



कढ़ाई पनीर मसाला.....



कड़ाही पनीर मसाला सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि भारतीय रसोई की खुशबू और स्वाद का असली जादू है। ताज़ा भुने हुए मसालों की महक, पनीर की मुलायमियत और रेस्टोरेंट जैसा तीखा-चटपटा स्वाद — ये सब जब एक साथ आते हैं तो खाने वाले बस वाह कह उठते हैं। बाज़ार से मिलने वाले मसालों में वो ताज़गी नहीं होती जो घर के बने मसालों में होती है। तो आइए, सीखते हैं कड़ाही पनीर मसाला बनाने का आसान तरीका, जिससे आपका पनीर बने लाजवाब।





सामग्री:-

🔸खड़ा  धनिया         2 टेबल स्पून

🔸सूखी लाल मिर्ची     5 पीस

🔸ज़ीरा        1 चम्मच

🔸 सौंफ      आधा चम्मच

🔸बड़ी इलायची     2 पीस

🔸काली मिर्च        6-7 पीस

🔸लौंग           5-6 पीस

🔸 दालचीनी      एक छोटा तुकड़ा



1. कड़ाही पनीर मसाला बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

ताज़ा और सुगंधित मसाले ही कड़ाही पनीर का असली स्वाद बनाते हैं। आइए देखें किन मसालों की ज़रूरत होगी।

2. मसालों को भूनने का सही तरीका

जानिए कैसे मसालों को सही तापमान पर और सही समय तक भूनकर उनका स्वाद और खुशबू बढ़ा सकते हैं।

3. घर के बने मसालों का स्वाद और फायदे

बाज़ार के मसालों और घर के बने मसालों में फर्क और क्यों घर के बने मसाले हर डिश को बना देते हैं खास।






विधि:-

सभी मसालों को पैन में रख कर मीडियम आंच पर भूनें।
मसालों को भूनते वक्त आपको मसालों में से जब महक आने लगे तो समझ लीजिए कि मसाले भुन चुके हैं।






मसालों को भूनने का एक तरीका यह भी है कि एक-एक मसालों को अलग-अलग भूनें।
जैसे सबसे पहले ज़ीरा को भूने फिर धनिया और फिर सूखी मिर्च और बाकी मसालों को साथ में भून लें।






भूनते वक्त यह ध्यान रखें कि मसाले ज़्यादा ना भुन जाएं। क्योंकि अगर मसाला ज़्यादा भुन जाएगा तो मसाला पाउडर काला हो जायेगा जिससे आप की सब्ज़ी का कलर अच्छा नहीं आयेगा।





और फिर हल्के गर्म में ही मसालों का पाउडर कर लें। ध्यान रहे मसाला को बहुत बारीक नहीं करना है। हल्का दरदरा ही रहेगा। 




नोट:-

♦️ कड़ाही पनीर एक तीखी और मसालेदार डिश है। आप कड़ाही पनीर जब भी बना रहे हों तो यह ध्यान रखें कि जिसको इसे खाना है वह स्पाइसी और मसालेदार खाना पसंद करता है या नहीं।

♦️हमने लौग नहीं डाला है। लेकिन कड़ाही पनीर मसाला में लौंग रहती है।

♦️ कड़ाही पनीर मसाला को कड़ाही चिकन में भी डाल सकते हैं।

♦️ कड़ाही पनीर मसाला बाज़ार में भी मिल जाता है। लेकिन घर के बने के बने मसालों की बात ही अलग होती है। 

घर पर बना कड़ाही पनीर मसाला न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसमें आपके हाथों की मेहनत और प्यार भी शामिल होता है। अगली बार जब पनीर बनाने का मन हो, तो इस ताज़ा भुने मसाले को ज़रूर ट्राई करें। यकीन मानिए, खाने वाले आपकी रेसिपी के फैन हो जाएंगे।



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust