Chicken Lababdar | AG | Chicken Lababdar Recipe | Chicken Lababdar Trick

चिकन लबाबदार

सामग्री :-
चिकन मैरीनेट के लिए :-
🔹चिकन                  250 ग्राम
🔹अदरक पेस्ट          1 चम्मच
🔹लहसुन पेस्ट          1 चम्मच
🔹दही                     2 चम्मच
🔹हल्दी पाउडर         1/4 चम्मच
🔹लाल मिर्च पाउडर   1/2 चम्मच
🔹नमक स्वादानुसार




सामग्री :-
मसाला के लिए :-
🔹प्याज़                2 मीडियम साइज़
🔹अदरक पेस्ट       1 चम्मच
🔹लहसुन पेस्ट       1 चम्मच
🔹टमाटर               2 मीडियम साइज़
🔹 काजू                 6  से  7
🔹रिफाइंड तेल       1 बड़ा चम्मच
🔹नमक स्वादानुसार




पकाने के लिए :-
🔹रिफाइंड तेल       2 बड़े चम्मच





तैयारी :-
चिकन मैरीनेट के लिए :-
🌼चिकन को अच्छे से धो कर उसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला कर तीन से चार घंटे के लिए ढंक कर रख दें।





मसाला पेस्ट बनाने के लिए :-
🌼प्याज़ को बड़े साइज़ में काट लें।
🌼टमाटर को भी काट लें।
🌼अदरक-लहसुन का पेस्ट बना लें।
🌼पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डाल कर उसमें प्याज़ डालें। और तीन - चार मिनट तक चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं।


पराठा बेचने का तरीका






फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। और भूनें।



फिर उसमें कटे हुए टमाटर डालें। और दो तीन मिनट तक चलाएं। और आंच से उतार लें।




काजू को भी डाल दें।






और काजू के साथ प्याज़ के मसाले को ठंडा करके पीस लें।




विधि :-

पैन में तेल डालें।

इश्क with Love


और उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें।




और चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं।




कुछ देर धीमी आंच पर भी चलाते हुए पकाएं।





चिकन अच्छे से भुन चुका है।




अब उसमें पिसा हुआ मसाला पेस्ट डालें।




और अच्छे से चलाएं।




ढंक कर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।




चिकन तैयार है।




बाउल में निकाल कर हरा धनिया से सजा कर सर्व करें।





नोट :-
➡️चिकन लबाबदार को रोटी, पराठा और नान के साथ खा सकते हैं।

➡️चिकन लबाबदार के साथ जीरा  राइस बनाएं। और तारीफ पाएं।

➡️चिकन लबाबदार बच जाए तो उसमें चावल डालकर बिरयानी स्टाईल में नया रूप दें। 


कूकिंग ट्रिक.....

➡️अदरक लहसुन का पेस्ट बना कर उसमें नमक डाल कर फ्रीज़ में रख दें, जल्द खराब नहीं होगा। 

➡️ टमाटर प्याज़ वाला पेस्ट बना कर फ्रीज़र में रख दें।जब चिकन पनीर या कोई भी सब्ज़ी बनाना हो यह पेस्ट डालें। और झटपट खाना तैयार करें। 

➡️ चिकन को मुलायम और रसीला बनाने के लिए चिकन को मैरीनेट करते समय उसमें विनेगर डालें। 

➡️ अंडे के आमलेट को फूला हुआ बनाने के लिए आमलेट बनाते समय उसमें एक चम्मच दूध डालें। 

➡️ हरा धनिया को ताज़ा रखने के लिए उसको पेपर में लपेट कर रखें।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love