धड़कन | भाग 48 | Dhadkan Part 48 | Heart Touching Hindi Love Story

भाई मुबारक हो आप यह जीत गये। आप ने कहा था प्रोग्राम खत्म होते ही आप कुछ बताने वाले थे। तो जल्दी बताएं अब मुझ से रहा नहीं जा रहा। अराध्या एक्साइटेड होकर कहती है।

इतनी भी क्या जल्दी है थोड़ा रूक जाओ तो बताता हूं। शिवाय ने उसे परेशान करने का सोचा। 

नहीं भाई अभी बताएं। अराध्या ने ज़िद की।

ठीक है। तुम मौम डैड के रूम में जाओ। और अमोल को भी वहीं बुला लेना।

श्लोका हैरान होकर शिवाय को देखती है। शिवाय श्लोका का हाथ पकड़ कर सोफे के पास जाते हैं। और उस को बैठा कर खुद भी बैठ जाते हैं। और उसके कंधे पर हाथ रख लेते हैं।

श्लोका को समझ नहीं आ रहा था कि यह हो क्या रहा है। लेकिन वह खामोश थी क्योंकि लाइन पर अराध्या थी। 

अराध्या मैं दो मिनट में फोन करता हूं। शिवाय ने जब देखा कि श्लोका कुछ ज़्यादा ही हैरान है तो उन्होंने सोचा पहले श्लोका की परेशानी दूर कर दूं।

नहीं भाई आप फोन कट मत करना। हम लोग आ गये डैड के रूम में। अब आप बताएं। अब मुझ से रहा नहीं जा रहा है। अराध्या जल्दी से कहती है।

भाई वीडियो कॉल करें?

नहीं, शिवाय ने मना कर दिया।

ठीक है फिर बताएं मैंने फोन स्पीकर पर कर दिया है। अराध्या को तो बात सुनने की जल्दी थी।

शिवाय ने एक नज़र पास बैठी श्लोका को देखा। जो खामोश बुत बनी सब देख सुन रही थी।

शिवाय ने श्लोका को अपने बहुत पास कर लिया। और उसकी कमर पर से हाथ आगे करके श्लोका का हाथ थाम लेते हैं।

सब लोग शिवाय को मुबारकबाद देने लगते हैं।

भाई बोलें ना। यह सब बातें बाद में करना अराध्या को जल्दी थी कि शिवाय क्या बताने वाले हैं।

दो दिन बाद मैं इंडिया आ रहा हूं। और... कह कर शिवाय रूके।  

और क्या? अराध्या ने जल्दी से कहा।

और वहां आते ही मैं श्लोका से शादी कर रहा हूं। मैं एयरपोर्ट से सीधे मैरेज हॉल पहुंच जाऊंगा। 

शिवाय के कहते ही अराध्या खुशी से चिल्ला उठी।

और श्लोका.. वह तो लगा सुन्न ही हो गई थी शिवाय की बात पर। उस की हैरान नज़र अभी भी शिवाय पर थी। और उस का हाथ शिवाय के हाथ में था। जिसे उसने और मज़बूती से थाल लिया था। श्लोका पूरी कांप रही थी।

यह तो बहुत खुशी की बात है। लेकिन उसी दिन शादी यह बात समझ नहीं आई। सुधीर जी ने परेशानी से पूछा।

भाई श्लोका को आप ने कब प्रपोज़ किया। उस ने मुझे भी नहीं बताया। कहां है वह? अराध्या ने नाराज़गी से पूछा।

मैंने कभी श्लोका को प्रपोज़ नहीं किया। आप लोगों की तरह वह भी शॉक्ड है। उसे भी अभी पता चला है।

शिवाय ने मुस्कुराते हुए कहा।

ओह माई गॉड... सब लोग हैरान रह गये। 

क्या वह मान जायेगी? अमोल ने हैरानी से पूछा।

वह मेरा काम है आप लोग शादी की तैयारी देख लें। शिवाय ने बात बदल दी।

लेकिन इतना जल्दी सब कैसे होगा? ममता जी ने परेशानी से कहा।

सब हो गया है आप लोग सिर्फ एक बार देख लें। मैंने होटल बुक कर दिया है। इवेंट मैनेजर का नम्बर भेज रहा हूं। आप लोग एक बार बात कर लें।

शिवाय सब को हैरान पर हैरान कर रहे थे।

लेकिन सब की ड्रेस दुल्हन की ड्रेस आप की ड्रेस वह सब कैसे होगा? अराध्या को तो शिवाय की बात समझ ही नहीं आ रही थी कि दो दिन बाद कैसे शादी होगी।

दुल्हा-दुल्हन की ड्रेस तैयार है। और आप सब की ड्रेस भी आपके डिज़ाइनर के पास तैयार रखी है वह देख लें। 

शिवाय ने एक और धमाका किया।

शिवाय तुम ने यह सब अकेले किया। और हमें पता ही नहीं चला। सुधीर जी हैरान भी थे और खुश भी।

वाह भाई आप ने बहुत ज़बरदस्त सरप्राइज़ दिया है मज़ा आ गया सुन कर। अराध्या को सबसे ज़्यादा मज़ा आ रहा था।

मेहमानों की लिस्ट मेरे लैपटॉप में तैयार है। बाकी आप लोगों को जिसे बुलाना हो बुला लें।

हम लोग एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंच जायेंगे। वहीं पर रूम बुक है। हम दोनों तैयार हो कर सीधे मंडप पर पहुंचेगे।आप लोग भी पहुंच जाना।

श्लोका सीधे विदाई के बाद अपने ससुराल पहुंचेगी। शिवाय ने सारी बात बता दी। जिसे सुन कर हर कोई खुश हो गया।

अब मैं फोन रखता हूं। कुछ काम हुआ तो फोन करना। अब आप लोग सब देख लें। सारी तैयारी कम्प्लीट है। शिवाय कहते हैं उसी वक्त फोन कटने से पहले ममता जी की आवाज़ आती है।

शिवाय... 

जी, शिवाय ने धीरे से कहा।

शुक्रिया.... ममता जी की आवाज़ में खुशी थी।

किस बात के लिए? शिवाय हैरान हुए।

मुझे युनिवर्सल क्लब की प्रेसिडेंट बनाने के लिए। तुम्हारी वजह से यह सम्भव हो पाया है। मुझे तो पता ही नहीं चला। और तुम ने मेरी ख्वाहिश पूरी कर दी। ममता जी की आवाज़ में शर्मिंदगी और खुशी थी।

यह कोई इतनी बड़ी बात भी नहीं है। आप इंज्वॉय करें। 

कहते ही शिवाय ने फोन कट कर दिया। और श्लोका की तरफ देखते हैं। श्लोका जिसे शिवाय अपनी ज़िंदगी में शामिल करने जा रहे थे। लेकिन इस वक्त शिवाय की नज़र श्लोका पर थी। जो अभी भी हैरानी से शिवाय को देख रही थी।

जारी है...

धड़कन भाग 47

धड़कन भाग 49


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story