धड़कन | भाग 47 | Dhadkan Part 47 | Heart Touching Hindi Love Story

अगले दिन दोनों देर तक सोते रहे। शिवाय की दोपहर बाद एक मीटिंग थी। वह श्लोका को मैसेज करके मीटिंग में चले गये। श्लोका आफिस के लोगों के साथ फैशन शो की तैयारी देखने लगी। रात में सब ने साथ में डिनर किया। और डिनर करते ही शो में चले गये।

शो के खत्म होते ही शिवाय वहां पर सबसे मिलने लगे। श्लोका खामोशी से रुम में आ गई। और शिवाय को मैसेज कर दिया कि वह रुम में आ गई। और अब सोने जा रही है। शिवाय ने मैसेज देख लिया था वह खुद भी थक चुके थे। इस लिए वह भी रुम में जाकर सो गये।

फैशन शो का तीसरा और आखिरी दिन हर किसी की नज़र जीत पर थी।

तीसरे दिन का प्रोग्राम शाम से ही था। फिर उसके बाद पार्टी और डिनर का प्रोग्राम था।

शिवाय तैयार हो कर श्लोका के रूम में चले गए। पीच कलर की साड़ी में श्लोका बेहद हसीन लग रही थी। आज उसने बाल भी खुला छोड़ रखा था। उसके खूबसूरत लम्बे बाल उस की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे।

शिवाय तो उसे देखते ही रह गये।

चलें? श्लोका ने उसके आगे हाथ हिलाया।

हां चलो, यह आज का प्रोग्राम खत्म हो जाए फिर तुम से फुर्सत से मिलते हैं। शिवाय ने मुस्कुरा कर कहा। आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है। आज मेरी ज़िन्दगी का दो फैसला होगा। और दोनों ही फैसला मेरे लिए बहुत खास है। शिवाय कहीं खो से गये।

दो फैसला कौन सा? श्लोका हैरान हुई।

रात तक पता चल जायेगा। अभी चलो। शिवाय ने बात टाल दी।

श्लोका भी खामोश रह गई। दोनों हॉल में पहुंच कर अपनी सीट पर बैठ गये। 

आज सिर्फ सवाल-जवाब राउंड था। उसके बाद विनर एनाउंस किया जाना था।

जब शिवाय की बारी आई तो वह बहुत समझदारी से हर बात का जवाब दे रहे थे। वहां पर हर बात इंग्लिश में हो रही थी। 

श्लोका शिवाय को देख कर बहुत खुश थी। वह चाहती थी की शिवाय की कम्पनी ही विनर बने।

जब शिवाय से पूछा गया कि यह ड्रेस तैयार करते वक्त उन के मन में क्या ख्याल आया तो शिवाय ने श्लोका की तरफ इशारा किया कि यह आइडिया इनका था। शिवाय के कहते ही कैमरा सीधा श्लोका की तरफ हो गया। और होस्ट श्लोका के पास पहुंच गई। और उन को स्टेज पर आने के लिए कहने लगी।

लेकिन श्लोका ने मना कर दिया। शिवाय भी डर रहे थे। क्योंकि यहां पर हर कोई सिर्फ इंग्लिश बोल रहा था। लेकिन होस्ट ने श्लोका के आगे हाथ कर दिया। श्लोका स्टेज पर पहुंच गई। और शिवाय के पास जाकर खड़ी हो गई।

तुम घबराना मत, मैं हूं तुम्हारे साथ।

शिवाय ने श्लोका को देखा। और धीरे से कहा।

श्लोका मुस्कुरा दी।

जैसे ही जज ने अपना सवाल डायरेक्ट श्लोका से पूछा। शिवाय घबरा गये।

शिवाय अपना जवाब सोच कर जैसे ही कहने जा रहे थे कि यह इंग्लिश नहीं जानती इन की बात मैं ट्रांसलेट करूंगा। उसी वक्त श्लोका बोलना शुरू कर देती है।

शिवाय हैरान नज़रों से श्लोका को देखते रह गये। और श्लोका अपने खूबसूरत अंदाज़ में बोलती रही। जैसे ही वह खामोश हुई। पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

शिवाय का बस नहीं चल रहा था कि वह कैसे श्लोका को गले लगा ले। शिवाय की खुशी उस के चेहरे पर साफ नज़र आ रही थी।

सारे पार्टीसिपेट स्टेज पर आ चुके थे। श्लोका भी शिवाय के साथ खड़ी हुई थी। एक-एक कर विनर का एनाउंस होना शुरू हो गया। जैसे ही फर्स्ट विनर का एनाउंस हुआ। शिवाय खुशी से उछल पड़े। क्योंकि शिवाय की कम्पनी यह शो जीत गई थी। 

जीतने के साथ ही हर कोई शिवाय से मिलने लगा। श्लोका धीरे से साइड हो गई। हर तरफ एक हंगामा था। सब से मिलते हुए शिवाय की नज़र श्लोका को ढूंढने लगी। मगर भीड़ की वजह से श्लोका शिवाय को दिखी ही नहीं।

शिवाय अपनी इस खुशी में श्लोका का साथ चाहते थे। लेकिन श्लोका दिख ही नहीं रही थी। 

शिवाय सब से मिलते हुए जैसे ही बाहर की तरफ गये। तो श्लोका दिख गई। वह किसी से बात कर रही थी। शिवाय सीधे श्लोका के पास गये। और जाते ही उसका हाथ पकड़ लेते हैं।

जैसे ही श्लोका की बात खत्म होती है शिवाय श्लोका को लेकर रूम की तरफ बढ़ने लगते हैं। रूम में जाकर जैसे ही शिवाय श्लोका की तरफ मुड़ते हैं।

उसी वक्त श्लोका के फोन पर अराध्या की कॉल आ जाता है।

सुमन भाई का फोन नहीं उठ रहा बात कराओ। श्लोका फोन स्पीकर पर कर देती है।

भाई मुबारक हो आप यह जीत गये। आप ने कहा था प्रोग्राम खत्म होते ही आप कुछ बताने वाले थे। तो जल्दी बताएं अब मुझ से रहा नहीं जा रहा। अराध्या एक्साइटेड होकर कहती है।

जारी है...

धड़कन भाग 46

धड़कन भाग 48


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story