खिचड़ी | Garlic Desi Ghee Khichdi Recipe | Easy & Delicious Masala Khichdi

लहसुन वाली देसी घी खिचड़ी एक बेहद स्वादिष्ट, खुशबूदार और आसानी से बनने वाली रेसिपी है। मसूर दाल और चावल से बनी इस खिचड़ी में लहसुन, लाल मिर्च और हल्दी का स्वाद मिलता है, जबकि देसी घी, जीरा और कड़ी पत्ते का तड़का इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है।
जब कुछ हल्का, स्वादिष्ट और घर जैसा खाने का मन हो, तब यह खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। गरमागरम खिचड़ी के ऊपर थोड़ा सा देसी घी डालकर परोसें और इसके स्वाद का आनंद लें।



सामग्री:-

🔸दाल मसूर
🔸चावल
🔸मिर्च पाउडर
🔸हल्दी पाउडर
🔸लहसुन पेस्ट
🔸नमक
🔸कड़ी पत्ता
🔸 ज़ीरा
🔸 देसी घी

विधि:-

दाल और चावल को धोकर पानी में भिगो दें।





जितना दाल चावल रहेगा उसका डबल पानी रहेगा।




दाल चावल को कूूकर में रखें। पानी और नमक डालें।




हल्दी पाउडर डालें।




और कूकर को पैक कर दें। आंच को तेज़ रखें। जैसे ही कूकर में अच्छी भांप हो जाए और कूकर सीटी दे तो आंच को धीमा कर दें। और दस मिनट बाद आंच को बंद कर दें।





खिचड़ी गल गयी है।




उसमें लाल मिर्च पाउडर डालें।




लहसुन पेस्ट डालें।




और खिचड़ी को अच्छे से घोंटते हुए मिला लें।




अगर खिचड़ी सूखी लगे तो थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर दो मिनट पका लें।




तड़का पैन में घी गर्म करें।





उसमें ज़ीरा डालें।




जब ज़ीरा थोड़ा सा लाल हो जाए तो उसमें कड़ी पत्ता डालें। और तुरंत आंच से उतार लें।




जैसे ही आंच से उतारे तुरंत खिचड़ी में तड़का दें। और कूकर का ढक्कन लगा दें। ताकि तड़के की महक खिचड़ी में अच्छे से समा जाए। खिचड़ी तैयार है। गर्मागर्म देसी धी डालकर सर्व करें।



टिप्स और ट्रिक्स
दाल और चावल को कम से कम 15–20 मिनट भिगोने से खिचड़ी जल्दी और अच्छी तरह गलती है।
खिचड़ी के लिए दाल-चावल की मात्रा के अनुसार पानी रखें। नरम और पतली खिचड़ी पसंद हो तो थोड़ा अधिक पानी डाल सकते हैं।
लहसुन का स्वाद अच्छा लाने के लिए ताजा लहसुन पेस्ट इस्तेमाल करें।
खिचड़ी पकने के बाद उसे अच्छी तरह घोंटकर मिलाने से टेक्सचर एकदम मुलायम हो जाता है।
अगर खिचड़ी गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा गर्म पानी डालकर धीमी आंच पर 1–2 मिनट पका लें।
तड़के में जीरा जलने न दें, वरना खिचड़ी का स्वाद कड़वा हो सकता है।
कड़ी पत्ता डालने के बाद तड़के को तुरंत आंच से उतारें, इससे उसकी खुशबू अच्छी रहती है।
तड़का डालने के बाद कुछ मिनट के लिए ढक्कन बंद रखने से घी और मसालों की खुशबू खिचड़ी में अच्छी तरह समा जाती है।
सर्व करते समय ऊपर से एक चम्मच देसी घी डालें—स्वाद और भी बढ़ जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust