Tips | 10+ Tips | Cooking Tips | AG | | Homemade Trick

 





🌶️ चिली पनीर को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें चीनी डालें।






🌶️ चिली पनीर बनाते समय अगर प्याज़ क्यूब में काटने का समय ना हो तो वैसे ही बिना लेयर अलग किये ही प्याज़ डाल दें। चिली पनीर बनाते-बनाते लेयर अपने आप ही अलग हो जायेगी।






🌶️ चिली पनीर पराठे से ज़्यादा मज़ेदार लगता है। इस लिए जब चिली पनीर किसी को खिलाना हो तो पराठे के साथ ही बनाएं। हां खुद के लिए बनाना हो तो रोटी भी चल सकती है।






🌶️ खाने के साथ अगर सलाद मिल जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसलिए खाने के साथ सलाद ज़रूर रखें। कुछ ना हो तो प्याज़ के कुछ लच्छे ही काट कर रख दें।




🌶️ आलू पराठा का टेस्ट बदलने के लिए उसको म्योनीज़ के साथ सर्वे करें। और वाहवाही पाएं।





🌶️ चिकन को मैरीनेट करते समय उसमें सभी मसालों के साथ नींबू का रस भी डालें, चिकन जल्दी गलेगा। 































🌶️ आलू पराठे में अदरक हरी मिर्च को पीसकर डालने के बजाए अदरक हरी मिर्च को चिली कटर में काट कर डालें। पराठे टेस्टी बनेंगे।





म्योनीज़ की चटनी बनाने के लिए म्योनीज़ में कालीमिर्च, लाल मिर्च, टोमैटो सॉस और नमक डालें।





चूड़ा मटर बनाते समय नींबू और चीनी डालें। और फिर परोसते समय भी ऊपर से नींबू और चीनी का शीरा डालें।





अगर आप ने गुलाब जामुन बनाया है और उसका शीरा (चाशनी) मच गयी हो तो फिक्र की बात नहीं है। आप उस शीरे को फ्रीज़ में रख दें। और जब चूड़ा मटर बनाएं तो यही गुलाब जामुन का शीरा डालें। चूड़ा मटर टेस्टी बनेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

दिल दोस्ती और प्यार | Heartstrings of Love, Friendship, and Trust