धड़कन | भाग 46 | Dhadkan Part 46 | Heart Touching Hindi Love Story

फोन रख कर भी शिवाय एक टिक श्लोका को देखते रहे। और कुछ सोच कर शिवाय के होंठों पर मुस्कान आ गई। शिवाय झुक कर उसकी बालों की लटों को पीछे करते हैं जो उस के चेहरे पर बिखरी हुई थी।

श्लोका का साथ और फिर गहरी नींद के बाद शिवाय अब बिल्कुल फ्रेश हो चुके थे। 

जैसे ही श्लोका ने करवट लिया। वह शिवाय के बहुत करीब आ गई। और उसी वक्त उसकी नींद खुल गई। वह हैरत से कभी खुद को तो कभी शिवाय को देख रही थी। और फिर हड़बड़ा कर उठ कर बैठ गई।

पता नहीं कब नींद आ गई पता ही नहीं चला। श्लोका ने घबरा कर कहा। पता नहीं शिवाय क्या सोच रहे होंगे। श्लोका को यही सोच कर शर्म आ रही थी।

मैं अपने रूम में जा रही हूं। श्लोका उठने लगी। लेकिन शिवाय ने उसे वापस बैठा दिया। ऐसा क्या हो गया जो यह भागम भाग मचा रही हो? शिवाय के होंठों पर मुस्कुराहट थी। जिसे देख कर श्लोका की घबराहट और बढ़ गई।

मैंने बेकार में तुम्हारे लिए रूम लिया। तुम यहां भी तो रह सकती हो? शिवाय ने शरारत से कहा।

अच्छा तो फिर वापस कर दें। श्लोका ने भी शरारत से कहा।

क्या सच में.... शिवाय खुश हो गये।

हां सच में.... ज़्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है। मैं जा रही हूं। श्लोका उठ खड़ी हुई।

शिवाय भी उठ गये।

थैंक्स 

किस लिए 

मुझे सुकून देने के लिए 

मैंने क्या किया?

यही तो बात है तुम ने कुछ नहीं किया तब मैं इतना सुकून में हूं। 

मैं जा रही हूं।

तुम जा नहीं रही तुम भाग रही हो। शिवाय हंस दिये। और शिवाय को खुश देखकर श्लोका के होंठों पर मुस्कान आ गई।

और बाहर निकलने लगी।

सुनो रेडी हो जाओ तो डिनर कर लेते हैं। फिर फैशन शो की तरफ चलेंगे।

ठीक है। श्लोका बाहर निकल गई। और अपने रूम में चली गई।

शिवाय मैनेजर से बात करने लगे। और उनसे खाने का बोल कर खुद भी रेडी होने लगे। फैशन शो उसी होटल में था। इस लिए शिवाय ने यहीं पर रूम ले रखा था ताकि कोई परेशानी ना हो।

शिवाय तैयार हो कर श्लोका के रूम को नॉक करते हैं। श्लोका भी रेडी हो चुकी थी। उसने दरवाज़ा खोल दिया। दोनों एक दूसरे में खो गये।

ब्लैक कलर के सूट में शिवाय बहुत ही स्मार्ट लग रहे थे। श्लोका ने भी रेड कलर का टॉप और वाइट कलर का स्कर्ट पहना हुआ था। आज उसका मेकअप कुछ ज़्यादा था जो उसे और भी हसीन बना रहा था। श्लोका की रेड कलर की लिपस्टिक शिवाय को अपनी तरफ आकर्षित कर गई।

चलें? श्लोका बाहर निकल गई। शिवाय भी साथ चलने लगे। बहुत खूबसूरत लग रही हो। शिवाय ने तारीफ कर दी।

थैंक्स...आप भी, श्लोका ने भी दिल की बात बोल दी।

सामने से आ रहे एक कपल शिवाय और श्लोका की तारीफ इंग्लिश में करते हुए आगे बढ़ गये।

दोनों ही एक-दूसरे को देख कर मुस्कुरा दिये। शिवाय सोचने लगे कि पता नहीं श्लोका को समझ आया या नहीं? लेकिन मुस्कुराई तो ऐसे जैसे समझ आ गया हो।

खाना खाते ही दोनों फैशन शो वाली जगह पर पहुंच गए। उन दोनों ने जाकर पहले अपनी सारी तैयारी देखी। मॉडल से बात करके दोनों बाहर आकर बैठ गये। बाकी टीम मेंबर्स सब देख रहे थे।

थोड़ी ही देर में शो शुरू हो गया। श्लोका को बड़ा मज़ा आ रहा था। उसने फैशन शो सिर्फ अपने कालेज का ही देखा था जिस में उस ने हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। होस्ट का अंदाज़ बेहतरीन था। शिवाय बार-बार श्लोका को सब बता रहे थे। क्योंकि शिवाय को फिक्र थी कि पता नहीं श्लोका को समझ भी आ रहा है या नहीं। और श्लोका शिवाय की हर बात पर सिर्फ मुस्कुरा देती।

प्रोग्राम खत्म होने तक दोनों बुरी तरह से थक चुके थे। और सीधे अपने रूम की तरफ बढ़ गये।

सुबह मैं आराम से सो कर उठूंगा। तुम अपना ब्रेकफास्ट रूम में ही आर्डर कर देना। शिवाय रूम के पास पहुंच कर कहते हैं।

ठीक है। आप फिक्र ना करें। मैं देख लूंगी। श्लोका भी थक चुकी थी।

मेरे रुम में आना चाहो तो आ सकती हो। शिवाय को शरारत सूझी।

ठीक है आ रही हूं। श्लोका भी कहां कम थी।

क्या सच में। शिवाय खुश हो गये।

क्या सच में.... चुपचाप जाकर सो जायें। श्लोका ने शिवाय के अंदाज़ में कहा। जिस पर शिवाय बहुत ज़ोर से हंस पड़े।

श्लोका भी हंसते हुए अपने रूम में चली गई। शिवाय भी गुडनाइट बोल कर रूम में चले गये। और चेंज करते ही सो गये।

श्लोका भी चेंज करके सो गई।

अगले दिन दोनों देर तक सोते रहे। शिवाय की दोपहर बाद एक मीटिंग थी। वह श्लोका को मैसेज करके मीटिंग में चले गये। श्लोका आफिस के लोगों के साथ फैशन शो की तैयारी देखने लगी। रात में सब ने साथ में डिनर किया। और डिनर करते ही शो में चले गये।

जारी है...

धड़कन भाग 45

धड़कन भाग 47



Comments

Popular posts from this blog

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance

रूबरू | Part 1 | Rubaru – A Hindi Story of Love and Relationships

धड़कन | भाग 1| Dhadkan Part 1 | Heart Touching Hindi Love Story