डोर धड़कन से बंधी | भाग 21 | Dhadkan Season 2 – Door Dhadkan Se Bandhi Part 21 | Hindi Romantic Story
स्क्रीन पर नज़र जमाये शिवाय के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मैंने आज ही तुम को अपनी ज़िंदगी से निकालने का फैसला लिया था। और तुम आज ही मेरी ज़िन्दगी में वापस आ गई। शिवन्या को काम दे दिया जाता है। आफिस के लैपटॉप पर आर्डर के अनुसार वह डिज़ाइन बनाना शुरू कर देती है। शिवाय की नज़र हर काम के बाद उसी पर पड़ती थी। जो बहुत ध्यान से डिज़ाइन बना रही थी। कॉफी और सैंडविच शिवाय के कहने पर उसके पास भेज दिया गया था। शाम हो चुकी थी। शिवन्या की डिज़ाइन रेडी हो चुकी थी। उसको अब मैनेजर को दिखाना था। शिवन्या आधा घंटे से उनका इंतेज़ार कर रही थी। शिवाय अपना काम करते हुए कुछ फैसला लेते हैं और आदर्श को फोन करते हैं। सुबह मैंने जो बात कही थी। मैं वह बात वापस ले रहा हूं। तुम भूल जाओ कि मैंने कुछ कहा था। कहते ही शिवाय फोन रख देते हैं। आप....जैसे ही मिस्टर रावत केबिन में आते हैं शिवन्या उन को देख कर गुस्से से उठ खड़ी होती है। बैठ जाएं मिस शिवन्या और अपना वर्क दिखाएं। मिस्टर रावत कड़कदार आवाज़ में कहते हैं। और बैठ जाते हैं। उनके हाथ में हीटिंग पट्टी बंधी हुई थी। जहां पर आप जैसे लोग हों। मैं वह...