Burger | Tasty Burger | Burger Recipe | AG | Easy Recipe | Recipe | Burger Recipe Step By Step | Step By Step



बर्गर 




 









आलू को उबालकर अच्छे से मैश कर लें। आलू उबालने का तरीका हम आप को पहले बता ही चुके हैं।





आलू उबालने का तरीका.....


उबले हुए आलू में नमक डालें।





लाल मिर्च पाउडर डालें।






कोई भी गर्म मसाला डालें। गर्म मसाला ना हो तो घर में जो भी मसाला हो डाल दें।





बर्गर को कुरकुरा करने के लिए उसमें कार्न फ्लोर डालते हैं। कार्न फ्लोर ज़रूरी नहीं है। बिना कार्न फ्लोर के भी अच्छा बनता है।


 


हरी मिर्च पेस्ट डालें। हरी मिर्च को अपने टेस्ट के हिसाब से कम या ज़्यादा कर लें।






अदरक पेस्ट डालें।







हरा धनिया डालें। हरा धनिया ज़रूरी नहीं है।





सबको अच्छे से मिला लें। ताकि सभी मसाले आलू में मिल जाएं।








आलू की टिक्की बनाने के लिए हाथ पर पानी लगा लें। फिर हाथ पर आलू रखें। और गोल-गोल घुमाते हुए टिक्की को चपटा कर लें। और इसी तरह सारी टिक्की बनाएं।








सारी टिक्की बन गयी है।







एक कटोरी में म्यूनीज़ लें।





म्यूनीज़ में कालीमिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें।






खीरा, प्याज़ और टमाटर को भी गोल-गोल काट लें।







एक प्लेट में सेवईं लें। अगर सेवईं बहुत बड़ी हो तो उसको हाथों से मसल कर बारीक कर लें।







आलू टिक्की पर सेवईं को अच्छे से सब तरफ लगा दें।






तवे पर तेल डालें और तेल को हल्का गर्म करें।






फिर तवे पर टिक्की को डालें।







और फिर टिक्की को उलट-पुलट करते हुए पकाएं।







टिक्की को मीडियम आंच पर पकाएं।








और जब टिक्की गुलाबी लाल रंग की हो जाए तो टिक्की को तवे से उतार लें।







टिक्की भी तैयार हो गई है।







उसी तवे पर ब्रेड को बीच से काट कर उल्टा करके रखें।








और फिर ब्रेड को सीधा कर के उस पर मक्खन (बटर) लगाएं। 






और ब्रेड को दोबारा उलट कर सेंक लें।








ब्रेड को धीमी आंच पर ही सेंकें। नहीं तो तेज़ आंच पर ब्रेड जल भी सकती है।







सारी चीज़ें तैयार हो गई हैं। अब सिर्फ बर्गर का आकार देना है।






सेंकी हुई ब्रेड के नीचे वाले पार्ट पर म्यूनीज़ लगाएं।









फिर उस के ऊपर टोमैटो सॉस लगाएं।






उसी पर फिर टिक्की रखें।






 कटी हुई प्याज़ रखें।








टमाटर को भी रखें।







खीरा भी रखें। टमाटर, प्याज़ और खीरे को आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम ज़्यादा कर लें।








ब्रेड के ऊपर वाले पार्ट पर भी म्यूनीज़ और टोमैटो सॉस लगाएं।







ऊपर वाली ब्रेड को कवर करें और टूथ-पिक लगा दें। आप का बर्गर तैयार है। टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।







बर्गर को नया लुक देने के लिए तैयार बर्गर के ऊपर टोमैटो सॉस डालें। ध्यान रहे टोमैटो सॉस को ऊपर से डालें ताकि टोमैटो सॉस ब्रेड के सब तरफ से फैल जाए और एक अच्छा सा लुक आए।







टोमैटो सॉस के ऊपर एक चम्मच म्यूनीज़ रखें।








म्यूनीज़ को इस तरह रखें की वह गोल शेप में बर्गर के बीच में ही रहे। पूरे में फैले ना वरना वह अच्छा नहीं लगेगा दिखने में।








और फिर म्यूनीज़ के ऊपर कुछ हरा धनिया की पत्ती रख दें।





इस बर्गर को सर्व भी न्यूं स्टाईल कांटे और छुरी के साथ सर्व करें। 





आपका नयूं स्टाईल बर्गर तैयार है। खुद भी खाएं और दोस्तों को भी खिलाएं। अब वह ज़माना नहीं कि बर्गर खाने का मन हो तो बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स से मंगाएं। अब घर पर ही बर्गर बनाएं। और अपनी सेहत बनाएं।




नोट:-

➡️ बर्गर को आज के बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। बर्गर खाने  और कहीं ले जाने में आसान है। 
 
➡️ बच्चों के लिए आप बर्गर बनाएं तो बाहर की रेडीमेड सॉस डालने के बजाए उसमें घर की बनाई हुई सॉस डालें। 

➡️ बर्गर की टिक्की को अलग-अलग मसालों के साथ नये-नये स्वाद देकर स्वादिष्ट बर्गर बनाएं। और वाहवाही बटोरें। 




Comments

Popular posts from this blog

नादां तेरे शहर को | Desolate Memories of a Mother's Love

Perfect Coffee at Home: Easy Recipes for Every Mood | घर पर परफेक्ट कॉफी बनाने का तरीका | ब्लैक, मिल्क और कोल्ड कॉफी रेसिपी

कुछ अनकही (कालेज वाला प्यार) भाग 1 | Kuch Ankahi: Unspoken College Love Story Part 1 | Emotional Hindi Romance